गौतमबुद्ध नगर पुलिस महकमा में बड़ा फेरबदल, 06 एसीपी के कार्यभार में बदलाव

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (06 अक्टूबर 2023): गौतमबुद्ध नगर पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के नेतृत्व में गुरुवार को कई एसीपी के तबादले किए गए। जिले के 06 एसीपी के कार्यभार में बदलाव किया गया है। एडिशनल एसपी पवन गौतम को एसीपी ग्रेटर नोएडा तृतीय से प्रभारी सहायक पुलिस आयुक्त प्रथम सेंट्रल नोएडा बनाया गया।

रामकृष्ण तिवारी को सहायक पुलिस आयुक्त प्रथम सेंट्रल नोएडा से सहायक पुलिस आयुक्त प्रथम ग्रेटर नोएडा बनाया गया। सुशील कुमार को सहायक पुलिस आयुक्त द्वितीय नोएडा से सहायक पुलिस आयुक्त तृतीय ग्रेटर नोएडा बनाया गया।

अरविंद कुमार को सहायक पुलिस आयुक्त प्रथम ग्रेटर नोएडा से सहायक पुलिस आयुक्त द्वितीय नोएडा बनाया गया।

सौम्या सिंह को सहायक पुलिस आयुक्त तृतीय नोएडा से सहायक पुलिस आयुक्त मुख्यालय बनाया गया। सौरभ श्रीवास्तव को सहायक पुलिस आयुक्त यातायात से सहायक पुलिस आयुक्त तृतीय नोएडा बनाया गया।।

Share