गौतमबुद्ध नगर विकास समिति की अध्यक्षा एवं समाजसेविका रश्मि पांडे ‘महिला उन्नति अवार्ड 2023’ से हुई सम्मानित

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (01 अक्टूबर 2023): बीते बुधवार को महिला उन्नति संस्था के स्थापना दिवस पर शारदा यूनिवर्सिटी, ग्रेटर नोएडा में आयोजित सम्मान कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रो में महिला उन्नति का प्रतीक बनकर सामने आयी महिलाओं को ‘महिला उन्नति अवार्ड 2023’ से सम्मानित किया गया।

समाज में उत्कृष्ट कार्य कर रही संस्थाओ में से गौतमबुद्ध नगर विकास समिति की अध्यक्ष एवं संस्थापक ईएमसीटी रश्मि पांडेय, सदस्य नीलम यादव, गरिमा श्रीवास्तव ने यह सम्मान ग्रहण किया। यह सम्मान लगातार किए जा रहे सेवा भाव और ज़िले में सामाजिक समस्याओं को लगातार उठाते हुए उनके समाधान पर कार्य करते हुए समाज निर्माण में अग्रिम भूमिका निभाने के लिए प्रदान किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए उपाध्यक्ष सुषमा सिंह ने कहा कि आने वाला कल महिलाओ का है। आज महिलायें खेल के मैदानो से लेकर बार्डर पर देश की सुरक्षा कर रही है। फिर चाहे चिकित्सा का क्षेत्र हो या शिक्षा का अध्यात्म का क्षेत्र हो प्रशासनिक, हर क्षेत्र मे महिलायें अपनी महत्वपूर्ण भूमिका मे आगे आ रही है। सरकार द्वारा महिलाओं को 33% आरक्षण दिये जाने के बाद महिलायें अब राजनीति में भी बढ-चढकर हिस्सा ले सकेंगी।

डीसीपी महिला सुरक्षा प्रीति यादव ने कहा कि आज की महिला अपने अधिकारों के प्रति जागरूक है, वो समय गया जब महिलाओ को अबला कमजोर समझा जाता था। उसने अब खुद की शक्ति और क्षमताओ को पहचानना शुरू कर दिया है।

समाज कल्याण अधिकारी शैलेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि किसी भी समाज का विकास समाज मे महिलाओ की भागीदारी पर निर्भर करता है, अपनी परंपरा संस्कृति घर परिवार की जिम्मेदारी संभालते हुए भी जो महिलायें समाज के विकास हेतु प्रशंसनीय कार्य कर रही है वो एक प्रेरक है। इस अवसर पर संगठन की मुख्य संरक्षक इन्दू गोयल ने सम्मानित हुई सभी नारी शक्ति को शुभकामनायें देते हुए कहा कि आप समाज का गौरव है महिलाओ के लिए प्रेरणा है। अपनी उपलब्धियों, अनुभवों को नई पीढ़ी के साथ शेयर करें ताकि वह आपसे प्रेरणा लेकर जीवन मे आगे बढे। इस अवसर पर समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली वरिष्ठ समाज सेविका राजेश्वरी त्यागराजन को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से (रूबी मिश्रा पुत्रवधु-पद्मविभूषित पंडित बिरजू महाराज), मिस इंडिया 2022 डॉ कर्णिका तिवारी, अनीता नागर खेल अधिकारी, पूनम तिवारी कार्यक्रम अधिकारी, रीता यादव SHO साइबर क्राइम, पहलवान बबीता नागर, इंटरमीडिएट टापर प्रिया, दीपा भाटी PCS, सहित पर्यावरण साहित्य चिकित्सा उद्यमिता नृत्य संगीत हस्तकला आदि क्षेत्र मे प्रेरक कार्य कर रही महिलाओ को ‘महिला उन्नति अवार्ड’ देकर सम्मानित किया गया। साथ ही महिला उत्थान के लिए कार्य करने वाले सामाजिक संगठनों को भी सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर DDEO आशीष कुमार सिंह, संस्थापक डा राहुल वर्मा, श्रीराजन शारदा, महासचिव अनिल भाटी एवं अन्य आदि सदस्य उपस्थित रहे।।

Share