बड़ी खबर: दिन निकलते ही ग्रेटर नोएडा में एक महिला को गोलियों से भूना

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (26/09/2023): आज मंगलवार को सुबह करीब साढ़े आठ बजे दादरी क्षेत्र के एक 40 वर्षीय महिला को बाइक सवार दो अज्ञात लोगों ने गोली मार दी। गोली लगने से महिला घायल हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंची महिला को अस्पताल में भर्ती कराया जहां डाक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस द्वारा इस मामले पर गहनता से जांच पड़ताल जारी है। अभी तक महिला को गोली मारने के छिपे की वजह आपसी रंजिश सामने आई है।

ग्रेटर नोएडा डीसीपी साद मियां खान ने बताया कि आज मंगलवार, 26 सितंबर को समय करीब 8ः30 बजे थाना दादरी क्षेत्र के अंतर्गत राजकुमारी पत्नी पुष्पेंद्र निवासी सरस्वती विहार, दादरी उम्र करीब 40 वर्ष जो अपने घर से सूरजपुर जा रही थी। तभी घर से कुछ दूरी पर महिला को बाइक सवार दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गोली मारकर घायल कर दिया गया। घायल महिला को अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया जहां पर उसको डॉक्टर द्वारा मृत घोषित कर दिया गया।

आगे डीसीपी ने बताया कि मृतका सूरजपुर में मेड का काम करने जाती थी। मृतका की बेटी ने बताया की पैसे के लेनदेन को लेकर हमारा विवाद हमारी मौसी सोनिया उर्फ सोनू पत्नी मेहर चंद निवासी ग्राम घोडी, जिला पलवल, हरियाणा के साथ चल रहा था। मौसी आए दिन इस बात को लेकर धमकी देती रहती थी। घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है। सभी बिंदुओ पर गहनता से जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जायेगा।

Share