2024 लोकसभा चुनाव में गौतमबुद्ध नगर सीट पर बीजेपी की होगी ऐतिहासिक जीत: नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गजेंद्र मावी

टेन न्यूज नेटवर्क
ग्रेटर नोएडा (16 सितंबर 2023)

उत्तर प्रदेश बीजेपी ने आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर संगठन में बड़ा फेरबदल किया है। पार्टी आलाकमान ने प्रदेश के सभी जनपदों में नए जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। पार्टी आलाकमान ने गौतमबुद्ध नगर जनपद की कमान गजेंद्र मावी को सौंपी है, वहीं नोएडा महानगर अध्यक्ष के रूप में फिर एकबार मनोज गुप्ता पर भरोसा जताया है।

गौतमबुद्ध नगर भाजपा जिलाध्यक्ष से टेन न्यूज की खास बातचीत

बीजेपी जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद गजेन्द्र मावी ने टेन न्यूज से खास बातचीत में अपनी प्राथमिकताओं के बारे में बताते हुए कहा कि ” यहां प्राथमिकताएं बहुत है, ये तो संगठन का काम है। कल ही मुझे जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है, और ये ज़िम्मेदारी बदलती रहती है। कार्यकर्ता के रूप में हम सभी को एकजुट होकर काम करना है। 2024 लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाना है। साथ ही केंद्र सरकार और राज्य सरकार की नीतियों एवं विकास कार्यक्रमों को आम जनमानस तक पहुंचाना है।‌ पहली प्राथमिकता है कि, 2024 लोकसभा चुनाव में सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर बीजेपी को ऐतिहासिक विजय दिलाएंगे।”

 

आगे जिलाध्यक्ष गजेन्द्र मावी ने कहा कि “संगठन का काम सभी कार्यकर्ताओं को एक साथ मिलाकर चलना है, उनको आगे बढाना है। मुझे भले ही बीजेपी ने गौतमबुद्ध नगर में जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी हो, पर मैं एक कार्यकर्ता ही हूं। साथ ही हमसब कार्यकर्ता मिलकर महिलाएं और युवा को संगठन से जोड़ेंगे।”

2024 लोकसभा चुनाव को लेकर जिलाध्यक्ष गजेन्द्र मावी ने कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव के लिए हमारा जो संगठन है वो बूथ स्तर तक है। एक एक वोट पर हमारी नजर है। वोटर लिस्ट के एक एक पन्ने पर एक प्रमुख बना हुआ है। और संगठन के माध्यम से एक एक वोट तक जाएंगे भारतीय जनता पार्टी को ऐतिहासिक मतों से जिताएंगे। इंडिया गठबंधन का गौतमबुद्धनगर लोकसभा सीट पर प्रभाव को लेकर जिलाध्यक्ष गजेन्द्र मावी ने कहा कि इंडिया गठबंधन का गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। यहां बीजेपी की सीट फिक्स है।।

Share