EV India 2023: JHEV मोटर्स ने लॉन्च किया EV बाइक और स्कूटी, खासियत जानकर चौंक जाएंगे आप!

टेन न्यूज़ नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (15 सितंबर 2023): इलेक्ट्रिक मोटर व्हीकल जो न सिर्फ भारत बल्कि पूरे विश्व का आने वाला भविष्य है। इलेक्ट्रिक मोटर व्हीकल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में EV India 2023 का आयोजन 14 सितंबर से 17 सितंबर के बीच किया जा रहा है। इस शो के मुख्य अतिथि गौतमबुद्ध नगर के लोकसभा सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर ईवी इंडिया 2023 का शुभारंभ किया।

इस बाबत टेन न्यूज से बातचीत में JHEV Motors के CFO प्रदीप महापत्रा ने कहा कि अभी हमने यहां चार स्कूटर और दो बाइक लॉन्च की है। इसके साथ-साथ एक अपकमिंग बाइक को भी JHEV मोटर्स ने प्रदर्शित किया। आज 5 मॉडल लॉन्च हुए हैं और हम आगे इसका और भविष्य देखते हैं।

वे आगे कहते हैं कि इस स्कूटर को चार्ज करने के बाद आप 200 किलोमीटर की यात्रा कर सकते हैं। परंतु कंजरवेटिव वे में हम 175 से 180 किलोमीटर क्लेम करते हैं। आगे भी हम कई इलेक्ट्रिक व्हीकल को लॉन्च करने की प्लानिंग कर रहे हैं, यह सभी मॉडल हाई क्लास विकस के अंतर्गत आते हैं। आजकल बाजार में लो स्पीड और हाई स्पीड बाइक का काफी प्रश्न है इसके लिए भी हम अभी काम कर रहे हैं। और आगे हम स्पीड बाइक के साथ-साथ फोर व्हीलर पर भी काम करेंगे।

आगे उन्होंने कहा कि फ्यूचर जो है वह इलेक्ट्रिक व्हीकल का ही है, क्योंकि पेट्रोल और डीजल जैसे फ्यूल काफी महंगे हैं। और उनकी कीमत को आम आदमी एफर्ट नहीं कर सकता है। और प्रदूषण की समस्या को खत्म करने के लिए इलेक्ट्रॉनिक विकल्प सिर्फ एक मात्र साधन है। और इसका उपयोग आगे चलकर काफी फायदेमंद होगा।।

Share