गजेंद्र मावी बने गौतमबुद्ध नगर भाजपा के जिलाध्यक्ष, जान लें इनका पूरा सियासी सफर

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (15 सितंबर 2023): भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव से ठीक पहले संगठन में बड़ा फेरबदल किया है। इस फेरबदल को पार्टी आलाकमान के मास्टर प्लान का हिस्सा बताया जा रहा है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने शुक्रवार सुबह नए जिलाध्यक्षों की घोषणा की है। इनमें गौतमबुद्ध नगर का जिलाध्यक्ष गजेंद्र मावी को नियुक्त किया गया है।

जान लें गजेंद्र मावी का सियासी सफर

गजेंद्र मावी भारतीय जनता पार्टी के जमीनी स्तर के कार्यकर्ता हैं। वे लंबे समय से पार्टी की मजबूती के लिए काम कर रहे हैं। मावी अपने छात्र जीवन से ही भाजपा से जुड़े हैं। लंबे समय तक वह भाजपा युवा मोर्चा में कार्यरत रहे। मावी को किसान मोर्चा और ओबीसी मोर्चा में कार्य करने का भी अनुभव है।

भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गजेंद्र मावी बिरौंडा गांव के निवासी हैं। मावी लगभग दो दशक से भाजपा में सक्रिय हैं। वे पूर्व में 2008-11 तक भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष भी रहे हैं। इसके बाद वे भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष रहें और अब गजेंद्र मावी को जिला की कमान सौंपी गई है।।

Share