2024 के सियासी संग्राम को लेकर गहमागहमी तेज, आरएलडी के नेताओं ने की अहम बैठक

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (12/09/2023): लोकसभा चुनाव 2024 से पहले सियासी दलों में जबरदस्त हलचल मची है। सभी राजनीतिक दलों में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर गहमागहमी तेज है। वहीं सोमवार, 11 सितंबर को राष्ट्रीय लोकदल पार्टी (आरएलडी) की अध्यक्ष जयंत चौधरी ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर गुर्जर भवन, परी चौक, ग्रेटर नोएडा में पश्चिम उत्तर प्रदेश के जनप्रतिनिधियों और संगठन पदाधिकारियों के के साथ बैठक की।

राष्ट्रीय लोकदल पार्टी (आरएलडी) अध्यक्ष जयंत चौधरी ने बैठक के दौरान कहा कि अपने लोगों के लिए हम और मजबूती से लड़ेंगे। राष्ट्रीय लोकदल 2024 की बड़ी लड़ाई के लिए पूरी तरह से तैयार है। स्थापना दिवस पर आयोजित संगठन की बैठक में पार्टी ने कई अहम निर्णय लिए और जल्द से जल्द हर बूथ में राष्ट्रीय लोकदल की कमेटी होगी। हमारे पदाधिकारी व कार्यकर्ता कर्मठता के साथ पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूती देने की रणनीति पर कार्य कर रहे हैं।

आरएलडी अध्यक्ष जयंत चौधरी ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए गौतमबुद्ध नगर इकाई का आभार व्यक्त किया और साथ ही कार्यक्रम में आए सम्मानित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को इसे और खास बनाने के लिए धन्यवाद दिया। राष्ट्रीय लोकदल के स्थापना दिवस पर गुर्जर भवन(परी चौक, ग्रेटर नोएडा) में आयोजित संगठन की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी तथा प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय की उपस्थिति में संपन्न हुई।

इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ यशवीर सिंह जी व शाहिद सिद्दीकी तथा विधायक दल के नेता राजपाल बालियान उपस्थित रहे।।

Share