हाथी के दांत की तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को एसटीएफ की टीम ने दबोचा

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (28/07/2023): ग्रेटर नोएडा से एक बड़ी खबर सामने आई है। शुक्रवार, 28 जुलाई को उत्तर प्रदेश की एसटी‌एफ की नोएडा यूनिट और थाना बिसरख गौतमबुद्ध नगर की पुलिस ने अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर हाथी दांत की तस्करी करने वाले गिरोह के 02 सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

STF के अनुसार 27 जुलाई को एसटीएफ फील्ड इकाई, नोएडा को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि दिल्ली एन०सी०आर० क्षेत्र में हाथी दांत की तस्करी करने वाले गिरोह के सदस्य थाना बिसरख गौतमबुद्ध नगर क्षेत्र में हाथी दांत को बेचने आने वाले हैं। इस सूचना पर विश्वास करते हुए थाना बिसरख गौतमबुद्ध नगर पुलिस को साथ लेकर मुखबिर के बताये हुए स्थान पर पहुँचकर, मुखबिर की निशादेही पर दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया, जिसके कब्जे से हाथी दांत (लगभग 1800 ग्राम) और 01 अदद होण्डा सिटी कार की बरामदगी हुई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अंकुर वर्तमान पता गाजियाबाद और रजत पंवार निवासी हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है और रजत पंवार ग्रेटर नोएडा में रहता था। दोनों मिलकर लंबे समय से हिमाचल प्रदेश और गाजियाबाद के कुछ वन्य जीवो की अंगों तस्करी ( विशेष रूप से हाथी के दांतों की तस्करी) कर रहे थे।

गिरफ्तार आरोपी रजत पंवार ने पूछताछ में बताया कि उसकी उम्र लगभग 27 साल है और दसवी पास है तथा सोलन हिमाचल प्रदेश में टैक्सी चलाने का काम करता था। जहाँ पर उसकी मुलाकात टैक्सी चलाने वाले अरविन्द नामक व्यक्ति से हुई थी और अरविन्द के माध्यम से जान पहचान शिमला हिमाचल प्रदेश के रहने वाले पूरन से हुई। उसे और अरविंद को यह दांत दिल्ली एनसीआर में बेचने के लिए पूरन ने दिया था।।

Share