बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए सहारा बने गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ महेश शर्मा

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (18/07/2023): यमुना में जलस्तर की बढ़ोतरी के कारण गौतमबुद्ध नगर जनपद के कई क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। डूब के क्षेत्रों में लोगों के घरों में यमुना का पानी घुस गया है। लोग परेशान हैं, और मदद के लिए हाथ बढ़ाने वालों की बाट जोह रहे हैं। इस विपरीत और विषम परिस्थिति में गौतमबुद्ध नगर के लोकसभा सांसद डॉ महेश शर्मा उन लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं।

डॉ महेश शर्मा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों के मदद के लिए हाथ आगे बढ़ा रहे हैं और एक समर्पित जन प्रतिनिधि होने के दायित्वों का वहन कर रहे हैं। मुख्य रूप से जेवर विधानसभा क्षेत्र के लगभग 8 से 10 गांवों में फसलें पूरी तरह से बाढ़ में डूब चुकी है, और गांवों में भी जलजमाव हो गया है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लोग इस समय सरकार और प्रतिनिधि से मदद की गुहार लगा रहे हैं। ऐसी विषम परिस्थितियों में गौतमबुद्ध नगर जिले के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा लगातार बाढ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। बाढ़ पीड़ित किसानों और गांव वालों से मुलाकात कर सरकार द्वारा हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दे रहे हैं। साथ ही सांसद डॉ महेश शर्मा ने उदारता का परिचय देते हुए जेवर विधानसभा क्षेत्र के चैरोली गांव में पहुंचकर बाढ़ प्रभावित लोगों को एक लाख रुपए की आर्थिक मदद की है और सरकार द्वारा हरसंभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया है।

बता दें कि गौतमबुद्ध नगर की जनता ने जिस विश्वास और भरोसे के साथ डॉ महेश शर्मा को अपना समर्थन दिया और लगातार दे रहे हैं, डॉ शर्मा सदैव उन भरोसे और विश्वास पर खड़ा उतरते हैं। एकबार फिर उन्होंने इस विषम परिस्थिति में लोगों की मदद कर यह साबित कर दिया कि वह कभी भी अपने क्षेत्र के लोगों का हाथ नहीं छोड़ते हैं।।

Share