बाढ़ में डूबने से दो युवकी की मौत, परिजनों से मिले लोकसभा सांसद डॉ महेश शर्मा

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (18/07/2023): गौतम बुद्धनगर के कई इलाकों में बाढ की स्थिति बनी हुई है। इसी बीच दो युवकों की बाढ़ में डुबने से मौत हो गई। जिसके बाद चारों तरफ माहौल गमगीन है। गौतमबुद्ध नगर के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जाकर लोगों से मिलकर हर संभव मदद मुहैया करा रहे हैं। वहीं सांसद बाढ़ में डुबे दोनों युवकों के परिजनों से भी मिले।

सांसद डॉ महेश शर्मा जेवर के मकनपुर खादर गांव में मृतक के परिजनों से मिलने पहुंचे। परिजनों से मिलकर उन्हें ढ़ांढ़स बढ़ाया। उन्होंने कहा कि इस दु:खद हादसे में पीड़ितों के परिजनों के साथ मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वे दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।

इस दौरान स्थानीय प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी व पार्टी के वरिष्ठ अधिकारी एवं कार्यकर्ता अमित चौधरी, सतपाल तालान, मनोज जैन, रवीन्द्र शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष आलोक शर्मा, धर्मेंद्र भाटी, संजीव शर्मा, गुड्डू एडवोकेट, आदि लोगों उपस्थित रहे।।

Share