बाढ़ में नहाने गए दो युवक लापता, खोजबीन में जुटी एनडीआरएफ और गोताखोर की टीमें

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (16/07/2023): बीते दिनों हुए लगातार बारिश के कारण यमुना के जलस्तर में वृद्धि हो गई है। जिस कारण से गौतमबुद्ध नगर के डूब क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति बन गई है। जेवर विधानसभा क्षेत्र के लगभग 8 से 10 गांवों में मुख्य रूप से और करीब 8 गांवों में कुछ जगहों पर बाढ़ का पानी जम गया है। बाढ़ के पानी में नहाने गए दो युवक अब लापता है। दोनों युवकों के बाढ़ में डुबने की सूचना मिलते ही पुलिस, एनडीआरएफ की टीम व गोता खोर मौके पर पहुंची। दोनों युवकों की तलाश जारी है। साथ ही दोनों युवकों के फोन और कपड़े किनारे पर रखे मिलें हैं।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार आज रविवार 16 जुलाई को थाना दनकौर क्षेत्र के अंतर्गत मकन पुर खादर गांव में 02 युवक धीरज उम्र 21 वर्ष व संजीत उम्र लगभग 17 वर्ष यमुना नदी के किनारे बाढ के पानी में नहाने गये थे। जिनके फोन और कपड़े किनारे पर रखे मिले है। दोनो युवको को एनडीआरएफ की टीम व स्थानीय पुलिस के द्वारा लोकल गोता खोर की सहायता से लगातार तलाश की जा रही है।।

Share