जनता के लिए किए गए कार्यों के बल पर देश में तीसरी बार बनेगी मोदी सरकार: विधायक तेजपाल नागर

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (15 जून 2023): आज गुरूवार, 15 जून को ग्रेटर नोएडा के हेरिटेज क्लब में दादरी विधानसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को 9 साल सेवा सुशासन और गरीब कल्याण पूर्ण करने पर पत्रकार वार्ता की गयी। जिसमें मुख्य रूप से दादरी विधायक तेजपाल नागर पत्रकारों से मुखातिब हुए।

वार्ता में दादरी विधायक तेजपाल नागर ने कहा कि केन्द्र सरकार व प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से हमारी सरकारें जनता के विकास में लगी हैं। आज भारत का नाम दुनिया में ताकतवर, शक्तिशाली और समृद्धिशाली देश के रूप में उभरा हैं। ग़रीब, मज़दूर, किसान, शोषित और पिछड़ों के लिए काम हुए हैं। ग़रीबों के लिये आयुष्मान भारत योजना, जन धन खाता योजना, फसल बीमा योजना, शौचालय योजना, उज्ज्वला योजना, उद्यमी बैंक ऋण योजना, स्टार्टप योजना, महिला उद्यमी योजना आदि सैकड़ों जन कल्याणकारी योजनाएं हमारी सरकारें संचालित कर रही हैं। जिनसे देश की जनता को लाभ हो रहा है।

आगे विधायक तेजपाल नागर ने कहा कि जनता के लिए किए गए कार्यों के बल पर फिर तीसरी बार देश में मोदी सरकार बनेगी और इन छह वर्षों में अभूतपूर्व ऐतिहासिक 711 करोड़ के काम दादरी विधानसभा में हुए हैं। जिनमे एक लाइब्रेरी स्कूल, कालेज, सड़क नाली आदि पर ख़र्च किया गया। हम और हमारी सरकार की पहली प्राथमिकता लोगों की मूलभूत समस्याओं को दूर करना है।

इस अवसर पर मुख्य रूप से ज़िला अध्यक्ष विजय भाटी, वरिष्ठ भाजपा नेता अभिषेक शर्मा, सांसद प्रतिनिधि बलराज भाटी, जिला उपाध्यक्ष सतेंद्र नागर, जिला महामंत्री मनोज गर्ग, जिला प्रभारी पंडित कर्मवीर आर्य, सचिन शर्मा, ज़िला मंत्री सत्यपाल शर्मा, गुरुदेव भाटी, मंडल अध्यक्ष महेश शर्मा, विजय गौतम, अनिता गौतम आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share