ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ धरना प्रदर्शन करना किसानों को पड़ा महंगा, 33 किसान पुलिस हिरासत में

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (07/06/2023): मंगलवार, 06 जून को थाना सूरजपुर अंतर्गत ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ चल रहे किसानों के धरना प्रदर्शन में शान्ति व्यवस्था को लेकर पुलिस ने 33 किसानों को हिरासत में लिया है।

पवन खटाना प्रदेश अध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश भाकियू ने कहा कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ धरना दे रहे किसानों को पुलिस प्रशासन के द्वारा गलत तरीके से उठाने और उनके पक्ष में गए हुए किसानों पर लाठीचार्ज करना निंदनीय है। हम प्रशासन और सरकार से मांग करते हैं कि समय रहते हुए किसानों के साथ बैठकर सौहार्दपूर्ण वातावरण में वार्ता की जाए और गिरफ्तार किसानों को रिहा किया जाए। अन्यथा दूसरी स्थिति में भारतीय किसान यूनियन जिला गौतमबुद्ध नगर के किसान एक बड़ी लड़ाई लड़ने के लिए मजबूर होंगे जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।।

Share