भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लोकसभा सांसद तेजस्वी सूर्या का गौतमबुद्ध नगर आगमन। जान लें क्या है पूरा कार्यक्रम

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (08/06/2023): देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्र सरकार के 09 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे महासंपर्क अभियान के अंतर्गत आज 08 जून 2023 को 11 बजे गौतमबुद्ध नगर जनपद के ग्रेटर नोएडा के गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय स्थित इंडोर स्टेडियम में विशाल जनसभा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बेंगलुरु से लोकसभा सांसद एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या शिरकत करेंगे।

भाजपा जिलाध्यक्ष विजय भाटी ने बताया कि जनसभा में भाजपा पश्चिम क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया तथा गौतमबुद्ध नगर के लोकसभा सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ० महेश शर्मा गौतमबुद्ध नगर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सभी विधानसभाओं के जनप्रतिनिधि तथा संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता व भारी संख्या में क्षेत्र के नागरिक शामिल होंगे।

महासंपर्क अभियान के संयोजक सेवानंद शर्मा ने बताया कि गौतमबुद्ध नगर में आयोजित होने वाली यह जनसभा ऐतिहासिक होगी। जनसभा के संयोजक भाजपा जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र नागर ने बताया कि तेजस्वी सूर्या का युवाओं में अत्यधिक क्रेज है और वे भारत की लोकसभा में देश की प्रतिष्ठित आईटी नगरी बेंगलुरु का प्रतिनिधित्व करते हैं इस नाते कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्र के युवा भी शामिल होंगे।

जिला मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य ने बताया कि इस ऐतिहासिक विशाल जनसभा से महासंपर्क अभियान को और अधिक बढ़ावा मिलेगा।।

Share