पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने UPSC की परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों से मुलाकात कर दी शुभकामनाएं

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (25/05/2023): संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 का फाइनल रिजल्ट मंगलवार को जारी किया है। जिसमें कुल 933 उम्मीदवारों ने सफलता हासिल की है। यह UPSC CSE 2022 का परिणाम गौतमबुद्ध नगर जनपद के लिए काफी खास है। गौतमबुद्ध नगर के इतिहास में पहली बार इस परीक्षा का टॉपर मिला है और टॉप पांच में दो नाम गौतमबुद्ध नगर की बेटियों के हैं।

बुधवार, 24 मई को गौतमबुद्ध नगर की कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने UPSC 2022 में सफलता हासिल करने वाली इशिता किशोर, स्मृति मिश्रा व कुश मिश्र से मुलाकात कर बधाई देते हुए सिविल सेवा में उनका स्वागत किया और उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मंगलवार, 23 मई को संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के परिणाम आए। इस बार परीक्षा में ग्रेटर नोएडा की जलवायु विहार की इशिता किशोर ने पहला स्थान हासिल किया है। ग्रेटर नोएडा की इशिता किशोर ने देश भर में पहला रैंक हासिल किया है। साथ ही टॉप पांच में दो नाम गौतमबुद्ध नगर की बेटियों के हैं। मैरिट ऑर्डर में चौथे स्थान पर नोएडा शहर की स्मृति मिश्रा का नाम है। वहीं ग्रेटर नोएडा के डेल्टा-2 के कुश मिश्रा ने इस परीक्षा में 182 वें रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है।

कुल 933 अभ्यर्थियों ने हासिल की सफलता

संघ लोक सेवा आयोग ने मंगलवार को दोपहर बाद भारतीय प्रशासनिक सेवा परीक्षा का परिणाम घोषित किया है। जिसके तहत भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय विदेश सेवा, भारतीय पुलिस सेवा और अन्य केंद्रीय सेवा के परिणाम घोषित किए गए हैं। जिसमें कुल 933 अभ्यर्थियों को सफलता मिली जिसमें 345 अभ्यर्थी सामान्य वर्ग के हैं, 99 अभ्यर्थी इकनॉमिक वीकर्स सेक्शन से हैं। अन्य पिछड़ा वर्ग के 263, अनुसूचित जातियों के 154, अनुसूचित जनजातियों के 72 युवक और युवतियां सफल घोषित किए गए हैं। लोक सेवा आयोग के 178 अभ्यर्थियों को वेटिंग लिस्ट में रखा गया है।।

Share