बोटेनिकल गार्डन से यमुना प्राधिकरण के सेक्टरों के लिए सारथी बस सेवा की शुरुआत, जानें पूरी डिटेल्स

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (23/03/2023): यमुना प्राधिकरण से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आज गुरुवार, 23 मार्च को यमुना प्राधिकरण के सेक्टरों को बस सेवा से जोड़ा जा रहा है। बता दें कि आज बृहस्पतिवार से नोएडा के बोटेनिकल गार्डन से यमुना प्राधिकरण के सेक्टर 22-d तक सारथी बस सेवा की शुरुआत होगी। इस बस सेवा के शुरू होने से यमुना प्राधिकरण के क्षेत्र में बसने वालों और साथ ही यहां पर आवाजाही करने वाले लोगों को परिवहन में आसान और सुलभ सुविधा उपलब्ध होगी।

बता दें कि यमुना प्राधिकरण के क्षेत्र में लगातार औद्योगिक विकास धंधे विकसित होने से क्षेत्र में बाहर आने जाने वाले लोगों की संख्या निरंतर बढ़ रही है और क्षेत्र में बसने के लिए भी आ रहे हैं। लेकिन लोगों के आवाजाही के लिए यहां कोई सुलभ परिवहन व्यवस्था उपलब्ध नहीं थी।जिसके कारण क्षेत्र में आवाजाही करने वाले को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस परिवहन की समस्या का समाधान करते हुए यमुना प्राधिकरण ने आज गुरूवार से नोएडा के बोटैनिक गार्डन से यमुना प्राधिकरण के सेक्टर 22-d तक सारथी बस सेवा शुरू की। इस बस सेवा से लोगों को आवाजाही करने में मदद मिलेगी।

वहीं सारथी बस सेवा नोएडा के बोटेनिकल गार्डन से यमुना प्राधिकरण के सेक्टर 22-d तक एक एक घंटे के अतंराल पर चलेगी। और यह बस सेवा यमुना प्राधिकरण के कार्यालय और सेक्टरों से होकर गुजरेगी।।

Share