Galgotias University ने मनाया विश्व-श्रवण दिवस

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (15/03/2023): एनएसएस यूनिट 4, गलगोटियाज यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ नर्सिंग ने “विश्व-श्रवण दिवस” ​​​​विषय पर एक वेबिनार का आयोजन किया। वेबिनार की शुरुआत में डॉ एसपी सुभाषिनी, डीन गलगोटिया स्कूल ऑफ नर्सिंग और डॉ ए राम पांडे, डीन मास मीडिया कम्युनिकेशन और कार्यक्रम की संयोजक एनएसएस यूनिट-4 की अधिकारी प्राँजलि मिश्रा ने आमंत्रित मुख्य वक्ता प्रो० जयविन जय सिंह जे को गुलदस्ता भेंट करके उनका स्वागत किया। और दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

प्रोफेसर जयविन जयसिंह जे० ने सबसे पहले सत्र के उद्देश्यों और उसके महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने लोगों को कानों की सेहत के प्रति जागरूक किया। और कहा कि कान हमारे शरीर के महत्वपूर्ण अँग हैं। हमें इनका विशेष ध्यान रखना चाहिए।

यदि सुनने में हमें कोई परेशानी आ रही है तो समय रहते तुरन्त ही डाक्टर की सलाह लेनी चाहिए। और सही समय पर उचित उपचार कराना चाहिये। अन्यथा ये बीमारी एक बडा रूप ले सकती है।

उन्होंने आगे बताया कि हियरिंग लॉस के कई कारण हो सकते हैं। जैसे कि लम्बे समय तक किसी उद्योग केन्द्र का शोर, यातायात या तेज संगीत का शोर ये सभी बहुत बडे कारण हैं। श्रवण दोष से व्यक्ति की सामाजिक और मानसिक परेशानियाँ भी बहुत अधिक बढ़ जाती हैं। ये बहुत ही दुखद विषय है। हमें अपनी श्रवण शक्ति को स्वस्थ बनाये रखने के लिये। उपरोक्त कारणों पर भी गौर करना होगा। और एक स्वस्थ जीवन जीने के लिये। विशेष सावधानियाँ बरतनी होंगी।

ये सत्र बहुत ही महत्वपूर्ण जानकारी देने वाला था और छात्रों के साथ सभी जानकारियाँ साझा की गयीं। इस कार्यक्रम में 200 छात्र और 10 संकायों ने विशेष रूप से भाग लिया। इस सत्र का समापन छात्रों के प्रश्न-उत्तर सैशन के साथ सम्पूर्ण हुआ।

Share