लखविंदर सिंह को ईश्वर के हुए साक्षात दर्शन, ईश्वर के इस चमत्कार को पढ़कर चौंक जाएंगे आप!

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (13 मार्च 2023): आधुनिकता के इस दौर में जब ईश्वर पर आस्था और विश्वास पर कई प्रश्न चिन्ह लगते हैं, लोग कथित रूप से वैज्ञानिकता और प्रमाणिकता की बात करते हैं। इस दौर में भी अगर आप ईश्वर पर विश्वास और भरोसा रखते हैं उनकी भक्ति में लीन रहते हैं तो एक ना एक दिन आपको ईश्वर के दर्शन जरूर होंगे और आपके सारे विघ्न बाधा कट जाएंगे।

ऐसी ही एक बड़ी खबर ग्रेटर नोएडा के बीटा -1 से आ रही हैं। जहां लखविंदर सिंह नाम के एक व्यक्ति को ईश्वर के साक्षात दर्शन हुए हैं।

लखविंदर सिंह की जुबानी

टेन न्यूज नेटवर्क से टेलीफोनिक बातचीत में लखविंदर सिंह ने कहा कि ” साल 2022 में तीर्थ यात्रा पर मथुरा गए थे। जहां राह चलते उन्हें सहसा ये आभास हुआ कि किसी का स्पर्श हुआ है और उसके ठीक बाद उनके सामने ईश्वर प्रकट हो गए। उनका साक्षात दर्शन हुआ।” सुंदर एवं मनहर छवि में ईश्वर को अपने सामने देख लखविंदर सिंह भावुक और अभिभूत हो गए।

बता दें कि लखविंदर सिंह ने साल 2023 के 12 मार्च यानी कल दिव्य दर्शन के एक वर्ष पूरे होने के अवसर पर भजन संध्या का आयोजन किया। उन्होंने कहा कि इस दिन हमारे पूरे परिवार के लोग एक उत्सव एवं त्योहार की तरह मनाते हैं, और हर वर्ष हम इस दिवस पर भजन कीर्तन का आयोजन करते रहेंगे।

लखविंदर सिंह पेशे से एक ट्रेनर हैं वो ग्रेटर नोएडा में ही लोगों को गाड़ी ड्राइविंग सिखाते हैं।

लखविंदर सिंह के इस वाकिए से एक बात तो स्पष्ट है कि कलयुग अर्थात आज के युग में भी यदि पूर्ण निष्ठापूर्वक ईश्वर का भक्ति भजन किया जाए तो वो कभी अपने भक्तों का साथ नहीं छोड़ते हैं।

Share