यमुना प्राधिकरण द्वारा हैरिटेज सिटी के विकास को लेकर हुई बैठक, इन मुद्दों पर बनी सहमति

Yamuna Authority

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (12/01/2023): यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के अंतर्गत महायोजना फेस -2 में राया अर्बन सेंटर के अंतर्गत हैरिटेज सिटी के विकास हेतु डीपीआर तैयार करने का कार्य परामर्शदाता संस्था साउथ एशिया प्राइवेट लिमिटेड को सौंपा गया था। परामर्शदाता संस्था द्वारा हैरिटेज सिटी के विकास के लिए डीपीआर का ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है।

हैरिटेज सिटी के विकास के संबंध में बुधवार, 11 जनवरी को यमुना प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी, डॉ अरूण वीर सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें नगेंद्र प्रताप मुख्य कार्यपालक अधिकारी, उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद; पंकज वर्मा उप मुख्य कार्यपालक अधिकारी उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद; रिचा कौशिक टाउन प्लानर, मथुरा वृन्दावन प्राधिकरण; एवं एनएचएआई व ब्रज विकास परिषद की परामर्शदाता संस्थाओं के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

जिसमें संस्था एमएसजीआर के प्रतिनिधि द्वारा हैरिटेज सिटी की डीपीआर का प्रस्तुतिकरण किया गया। साथ ही संस्था द्वारा प्रस्तुतीकरण में भगवान श्री कृष्ण के जीवन पर आधारित टेक्नोलॉजिकल विलेज कल्चर एरिया इत्यादि आदि के विकास के हेतु प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया।

बैठक में यमुना एक्सप्रेसवे से बांके बिहारी मंदिर तक सीधे कनेक्टिविटी हेतु ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे बनाये जाने का निर्णय लिया गया। तथा उक्त ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के दोनों ओर 500 मीटर की एक किलोमीटर के एरिया में इंडिया हैरिटेज सिटी का विकास कराये जाने का निर्णय लिया गया। साथ ही इस संबंध में संस्था को निर्देशित किया गया कि ब्रज क्षेत्र में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पूर्व में प्रस्तावित परियोजनाओं जैसे चौरासी कोस यात्रा, वृंदावन-मथुरा रोपवे परियोजना, एनएचएआई द्वारा प्रस्तावित वृंदावन बाईपास आदि परियोजनाओं को भी प्राधिकरण की हैरिटेज सिटी परियोजना से इंटीग्रेट किया जाये।

यमुना प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ अरूण वीर सिंह द्वारा परामर्शदाता संस्था को निर्देशित दिया गया कि हैरिटेज सिटी हेतु डीपीआर में यमुना एक्सप्रेस वे से बांके बिहारी मंदिर तक सीधी कनेक्टिविटी तथा पार्किंग एरिया व उच्च इंन्फ्रास्ट्रक्चर हेतु प्रावधान किया जाए जिससे कि ब्रज क्षेत्र से आने वाले श्रद्धालुओं, पर्यटकों को हैरिटेज सिटी के अंदर ही सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सके।।

Share