ग्रेटर नोएडा की पार्श्ववी चोपड़ा का न्यूजीलैंड के खिलाफ अंडर-19 क्रिकेट टीम में चयन

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (22 नवंबर 2022): ग्रेटर नोएडा में रहने वाली 19 वर्षीय लड़की पार्श्ववी चोपड़ा ने अपनी शानदार कामयाबी से ग्रेटर नोएडा ही नहीं पूरे प्रदेश का नाम रौशन किया है। 19 वर्षीय पार्श्ववी चोपड़ा का न्यूजीलैंड के खिलाफ अंडर-19 महिला क्रिकेट में चयन हुआ है। वह भारतीय क्रिकेट टीम की तरफ से न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच खेलेगी।

16 साल की उम्र में श्रीलंका के खिलाफ मैच खेल चुकी है पार्श्ववी चोपड़ा

पार्श्ववी चोपड़ा के पिता गौरव चोपड़ा ने जानकारी दी है कि पार्श्ववी चोपड़ा महज 16 वर्ष की उम्र में ही श्रीलंका के खिलाफ मैच खेल चुकी है। इतना ही नहीं गौरव चोपड़ा ने बताया कि उनकी बेटी अबतक 150 से अधिक मेडल अपने नाम कर चुकी है।

पार्श्ववी चोपड़ा न केवल एक अच्छी स्पिनर गेंदबाज है बल्कि अच्छी बल्लेबाजी भी करती है। मीडिया को दिए जानकारी में पार्श्ववी चोपड़ा ने बताया कि वह महज 10साल की उम्र में ही मैच खेलना शुरू कर दी थी। पार्श्ववी चोपड़ा ने अपने दादा परशुराम चोपड़ा से मैच खेलना सीखा, अपने समय में उनके दादा मेरठ यूनिवर्सिटी के क्रिकेट टीम के कप्तान थे।।

Share