थाना दादरी पुलिस द्वारा हत्या के अभियोग में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

Greater Noida (18/12/2021): थाना दादरी पुलिस द्वारा दिनांक 18.12.2021 को पंजीकृत मु0अ0स0 1091/21 धारा 147/148/120बी/302 भादवि व 3(2)5 एससी/एसटी एक्ट में वांछित अभियुक्त पदम् सिंह पुत्र श्री बाबूराम निवासी नगला नैनसुख थाना दादरी को उसके निवास स्थान से गिरफ्तार किया गया है।

घटना का विवरणः-
अभियुक्त द्वारा दिनांक 14.12.2021 को नन्हू सिंह बाल्मीकि ग्राम नगला नैनसुख थाना दादरी की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। जिसके सम्बन्ध में थाना दादरी पर मु0अ0स0 1091/21 धारा 147/148/120बी/302 भादवि व 3(2)5 एससी/एसटी एक्ट पंजीकृत किया गया था।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-
पदम् सिंह पुत्र श्री बाबूराम निवासी नगला नैनसुख थाना दादरी गौतमबुद्धनगर।

अभियोग का विवरण:-
मु0अ0स0 1091/21 धारा 147/148/120बी/302 भादवि व 3(2)5 एससी/एसटी एक्ट थाना दादरी गौतमबुद्धनगर।

Share