‘शिक्षा से शिखर तक’ संस्था द्वारा महिलाओं को जागरूक करने के लिए चलाया गया जागरूकता अभियान

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (08/10/2022): शिक्षा से शिखर तक संस्था द्वारा आज शनिवार 8 अक्टूबर को लाजपत नगर B ब्लॉक गाजियाबाद के सामुदायिक केंद्र में प्रमिला राणा के सहयोग से महिलाओं और लड़कियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए स्वास्थ्य जागरूकता अभियान चलाया गया।

महिलाओं को आत्मरक्षा के गुर संस्था सदस्य संतोष कुमार ने डेमो के साथ समझाया कि उन्हें हर विपरित परिस्थितियों मे स्वयं को कैसे सुरक्षित रखना है।

साथ ही रोटरी क्लब वैशाली व इनर व्हील क्लब की ओर से अनुपमा अग्रवाल द्वारा नारी सशक्तिकरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साथ ही सभी को सेनेट्री नेपकिन बाँटे गए। जिसका उद्देश्य महिलाओं और लड़कियों को जागरूक करना है।

संस्था की अध्यक्ष रजनी जोशी ने बताया कि महिलाएं दो वक्त की रोटी कमाने मे ही अपना जीवन जैसे तैसे हालातों मे गुजार देती है, जो समय पर आए शारीरिक बदलावों को नहीं जानती व गलत धारणाओं की शिकार हो जाती है, और इन्हीं लापरवाही की वजह से अनेक बीमारियों को जन्म देकर असमय ही जिनकी मृत्यु हो जाती है। इसलिए हमारा प्रयास है कि आस पास के सभी महिलाओं और लड़कियों को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरुक किया जाए। साथ ही उन्हें आने वाली विभिन्न बीमारियों से उनका बचाव किया जाए।

आगे उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर कार्य करना ही हमारी पहली प्राथमिकता है, समय- समय पर इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम चलाना और महिलाओं को जागरूक करना है तभी हम एक स्वस्थ और खुशहाल भारत का निर्माण कर सकते है।
जागरूकता कार्यक्रम पूर्णत: सफल रहा जहाँ महिलाओं व लड़कियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया व अपने संशय को दूर किया।

साथ ही अनुपमा अग्रवाल ने महिलाओं व लड़कियों को बताया कि वे शर्माए नहीं बल्कि समाज मे महिलाओं को गर्व से सर उठाकर जीने को कहा। साथ ही उन्होंने कहा कि आज के समय में नारी स्वस्थ तो पूरा घर खुशहाल हैं।

इस अवसर पर रजनी जोशी, प्रमिला राणा, संतोष कुमार, रुचिका, रेनु कुकरेती, नीतु कुण्डलिया, अनुपमा अग्रवाल, उपस्थित रहे।

Share