ग्रेटर नोएडा निवासी मुकुल गोयल को व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी में दी गई बड़ी जिम्मेदारी

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (01/10/2022): उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल की नयी कार्यकारिणी का एलान प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा व युवा प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सोनी द्वारा किया गया।

कार्यकारिणी में प्रदेश महामंत्री, कोषाध्यक्ष, सात वरिष्ठ उपाध्यक्ष, बीस उपाध्यक्ष, पाँच संयुक्त महामंत्री, बीस मंत्री व सोलह संगठन मंत्री को नियुक्त किया गया। ग्रेटर नोएडा निवासी मुकुल गोयल को प्रदेश मंत्री की अहम जिम्मेदारी दी गयी है।

मुकुल गोयल ने कहा कि उन्हें जो पद दिया गया है, वो उसे पुरी ज़िम्मेदारी के साथ निभाएंगे। और बताया कि उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल की कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह जल्द ही लखनऊ में आयोजित किया जायेगा, और ग्रेटर नोएडा में उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल की टीम का भी जल्द ही गठन किया जायेगा।

Share