विशेष लोक अदालत में कुल 119 वादों का किया गया निस्तारण

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (29/09/2022): धारा 138 एन0आई0 एक्ट वादों की निस्तारण के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन जनपद न्यायाधीश, गौतमबुद्वनगर की अध्यक्षता में 28 सितंबर को जनपद न्यायालय, गौतमबुद्धनगर में किया गया। जिसमें विभिन्न न्यायालयों द्वारा कुल 119 वादों का निस्तारण किया गया।

सचिव, पूर्णकालिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गौतमबुद्धनगर जयहिंद कुमार सिंह ने बताया कि सर्वोत्तमा एन0 शर्मा, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट-प्रथम द्वारा 03 वाद, अवधेश कुमार, सिविल जज सी0डि0/एफटीसी द्वारा 02 वाद, नूपुर श्रीवास्तव, अपर सिविल जज जू0डि0-द्वितीय, द्वारा 01 वाद, प्रदीप कुमार कंसल, पीठासीन अधिकारी, अतिरिक्त न्यायालय द्वारा 47 वाद, नलिन कांत त्यागी, पीठासीन अधिकारी, अतिरिक्त न्यायालय द्वारा 12 वाद, विजय कुमार अग्रवाल, पीठासीन अधिकारी, अतिरिक्त न्यायालय द्वारा 54 वाद निस्तारित किये गये।

विशेष लोक अदालत में कुल 119 वादों का निस्तारण किया गया।

Share