त्यागी महापंचायत पर बोले सूबे के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य – “लोकतंत्र में सभी को अपना बात रखने का अधिकार”

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (22/08/2022): 21अगस्त, रविवार को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य गाजियाबाद का दौरा करने आए थे। इस दौरान उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मीडिया से बातचीत की। जिसमें उपमुख्यमंत्री ने त्यागी महापंचायत पर बड़ा बयान दिया।

नोएडा महार्षि आश्रम रामलीला मैदान में आयोजित हुई त्यागी समाज की महापंचायत पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रकाश मौर्य ने कहा कि लोकतंत्र में सभी को अपनी बात रखने का समान अधिकार है। और लोग जिला प्रशासन, सरकार जिस से भी चाहे अपनी बात कह सकते हैं।

आगे उपमुख्यमंत्री मौर्य ने कहा कि हमारी भाजपा सरकार सभी जाति धर्म के लोगों को साथ लेकर चलती है, और हमारी भाजपा नारा ही है सबका साथ सबका विकास, कुछ का साथ सबका विकास नहीं।

Share