जिम्स के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ विवेक गुप्ता के नाम एक और सम्मान, पूरी रिपोर्ट

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (22/05/2022): राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) की मॉलिक्यूलर एंड डायग्नोस्टिक लैब के प्रमुख डॉ विवेक गुप्ता को अंतरराष्ट्रीय रिसर्च साइंस, टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट संस्थान ने बेस्ट फैकल्टी अवार्ड से सम्मानित किया है।

बता दें कि उन्होंने कोविड महामारी के दौरान कोविड टेस्ट एवं रिसर्च किए थे। राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ विवेक गुप्ता को अभी हाल ही में चेन्नई में हुए कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय रिसर्च साइंस, टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट संस्थान ने पुरुस्कृत किया गया है।

डॉ विवेक गुप्ता को यह पुरस्कार इसरो के तरल-प्रणोदन प्रणाली केंद्र के प्रमुख डॉ एम कार्तिकेयन ने दिया।

डॉ विवेक गुप्ता ने संस्थान में अपना रिसर्च पेपर मॉलीक्यूलर डायग्नोस्टिक एंड प्रेसिशन मेडिसिन प्रस्तुत किया था, इसी के आधार पर उन्हें चुना गया।

डॉ विवेक गुप्ता अब तक 45 अलग अलग विषयों पर शोधपत्र जारी कर चुके हैं। इसके अलावा उन्हें अबतक 10 राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय अवार्ड मिल चुके हैं।।

Share