राष्ट्रीय लोक अदालत का हुआ सफल आयोजन, कुल 1,06,640 वादों का हुआ निस्तारण

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (15/05/2022): राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली व उ0 प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ द्वारा प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन मुख्यालय व तहसील स्तर पर माननीय जनपद न्यायाधीश गौतमबुद्धनगर अशोक कुमार-सप्तम की अध्यक्षता एंव दिशा-निर्देशन में दिनांक 14.05.2022 को जनपद गोैतमबुद्धनगर में किया गया।

जिसमें जनपद न्यायालय में कार्यरत न्यायिक अधिकारीगण द्वारा कुल 34363 वाद तथा राजस्व न्यायालयों द्वारा कुल 36442 वाद तथा प्री-लिटिगेशन स्तर पर बैंक, बी0एस0एन0एल0, एनपीसीएल यातायात व परिवहन आदि विभागों द्वारा कुल 35835 मामलों का निस्तारण किया गया।

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जयहिंद कुमार सिंह द्वारा न्यायालयवार प्राप्त विवरण के अनुसार बताया गया कि जिला जज अशोक कुमार-सप्तम द्वारा 03 वादों का निस्तारण किया गया। आई0पी0एस0जोश, पीठासीन अधिकारी वाणिज्य न्यायालय द्वारा 28 वाद व समझौता धनराशि 2,46,91,793/-, अशोक कुमार सिंह, पीठासीन अधिकारी मोटरयान दुर्घटना दावा अधिकरण द्वारा 70 वाद व समझौता धनराशि 4,04,30,122/-, मंजीत कुमार श्यौराण प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय द्वारा 56 वाद, वेद प्रकाश वर्मा, अपर जिला जज प्रथम द्वारा 01 वाद, दिनेश सिंह अपर जिला जज द्वितीय/विशेष न्यायाधीश/एस0सी0/एस0टी एक्ट द्वारा 03 वाद व जुर्माना 1500/-, ज्योत्सना सिंह, अपर जिला जज चतुर्थ द्वारा 606 वाद व जुर्माना धनराशि 89,77,697/-, मोना पंवार, अपर जिला जज पंचम द्वारा 03 वाद व जुर्माना धनराशि 1,23,858/-, निरंजन कुमार अपर जिला जज/पोक्सो कोर्ट प्रथम द्वारा 01 वाद, शैला प्रधान न्यायाधीश अतिरिक्त परिवार न्यायालय द्वारा 46 वाद, मनेाज कुमार, अपर जिला जज/विशेष न्यायाधीश पोस्को द्वितीय द्वारा 01 वाद व जुर्माना धनराशि 500/-, डाॅ0 अनिल कुमार सिंह अपर जिला जज/एफ0टी0सी प्रथम द्वारा 02 वाद, राजीव कुमार वत्स अपर जिला जज/एफ0टी0सी द्वितीय द्वारा 01 वाद निस्तारित किया गया।

इसके साथ ही ऋचा उपाध्याय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा 8908 वाद एंव जुर्माना धनराशि 20,80,060/- सुशील कुमार सिविल जज (वरिष्ठ संवर्ग) द्वारा 30 वाद व जारी उत्तराधिकार प्रमाण पत्रों की धनराशि 6,45,30,251/-, डा0 सुरेश कुमार ए0सी0जे0एम0 प्रथम द्वारा 2140 वाद व जुर्माना धनराशि 222780/-, विकास कुमार वर्मा ए0सी0जे0एम0 तृतीय द्वारा 4352 वाद, प्रदीप कुमार कुशवाहा ए0सी0जे0एम0 द्वितीय 4735 वाद व जुर्माना धनराशि 2,84,990/-, अवधेश कुमार सिविल जज (वरिष्ठ संवर्ग)/एफ0टी0सी द्वारा 5224 वाद व जुर्माना धनराशि 78,830/-, वंदना अग्रवाल, सिविल जज (कनिष्ठ संवर्ग) 13 वाद, महिमा जैन सिविल जज (कनिष्ठ संवर्ग)/एफ0टी0सी0 द्वितीय 25 वाद व जुर्माना धनराशि 1800/-, नितिका महाजन अपर सिविल जज (कनिष्ठ संवर्ग) प्रथम व वर्चुअल कोर्ट द्वारा 4288 वाद व जुर्माना धनराशि 3437000/-, निमिषा गुप्ता सिविल जज (कनिष्ठ संवर्ग) जेवर द्वारा 432 वाद व जुर्माना धनराशि 52820/-, हर्षिका रस्तोगी सिविल जज (कनिष्ठ संवर्ग)/एफ0टी0सी द्वितीय द्वारा 3069 वाद व जुर्माना धनराशि 21060/-, विनोद कुमार अग्रवाल अतिरिक्त न्यायालय संख्या 3 द्वारा 326 वाद व समझौता धनराशि 4,84,00,000/- वसूल किया गया।

इस प्रकार जनपद स्थित न्यायालय के न्यायिक अधिकारीगण द्वारा कुल 34363 वादों का निस्तारण किया गया।

उक्त के अतिरिक्त राष्ट्रीय लोक अदालत के अन्तर्गत जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर, अपर जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी व तहसीलदार आदि समस्त विभागों से प्राप्त विवरण के अनुसार राजस्व के 36442 वाद निस्तारित हुये।

उपरोक्तानुसार राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 1,06,640/- मामलों का निस्तारण हुआ। जिसमें कुल समझौता धनराशि रु. 23,02,05,974/- है।

Share