दिग्गज फिल्म निर्माता के.सी. बोकाड़िया ने डॉ अरुणवीर सिंह से की मुलाकात, यमुना फिल्म सिटी पर हुई चर्चा

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (22/03/2023): यमुना प्राधिकरण के जेवर क्षेत्र में स्थापित होने जा रही फिल्म सिटी से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। आज बुधवार, 22 मार्च को देश के मशहूर फिल्म निर्माता केसी बोकाडिया ने यमुना प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. अरुणवीर सिंह से मुलाकात की।

बता दें कि आज बुधवार की सुबह के.सी बोकाडिया ग्रेटर नोएडा पहुंचे जहां उन्होंने यमुना अथॉरिटी के मुख्यालय में डॉ अरुणवीर सिंह से मुलाकात कर यमुना फिल्म सिटी पर चर्चा की।‌ साथ ही इस दौरान फिल्म निर्माता ने यमुना फिल्म सिटी के बारे में विस्तार से जानकारी हासिल की।

यमुना प्राधिकरण से मिली जानकारी के मुताबिक हिन्दी फ़िल्म इंडस्ट्री के मशहूर फ़िल्म निर्माता निर्देशक के.सी.बोकाड़िया ने आज यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण कार्यालय में मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ अरुण वीर सिंह से यमुना फ़िल्म सिटी प्रोजेक्ट के संबंध में मुलाकात की। के सी बोकाड़िया‌ ने फ़िल्मसिटी में भूखंड/स्टूडियो लेने की इच्छा व्यक्त की है।

Share