स्वप्निल डांस एकेडमी और बिहान म्यूजिक ग्रुप ने एक अनोखे अंदाज में मनाया रबीन्द्रनाथ टैगोर का जन्मदिवस

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (09/05/2022): आज रबीन्द्रनाथ टैगोर जी के जन्मदिवस पर “स्वप्निल डांस अकादमी” और “बिहान म्यूजिक ग्रुप” ने मिल कर उत्सव मनाया जिसे ‘टैगोर कार्निवाल 2022 का नाम दिया गया।

इस कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 6:30 बजे घरोंदा अपार्टमेंट अल्फा -1, से टैगोर जी के गीत “एकला चलो” से की गयी , जिस पर ” स्वप्निल डांस अकादमी” के बच्चो ने नृत्य प्रस्तुत कर उन्हें याद किया।

फिर “स्वप्निल डांस अकादमी” और “बिहान म्यूजिक ग्रुप” ने अशोक वाटिका तक रबीन्द्रनाथ टैगोर जी की कवितायेँ और गीत याद करते हुए पदयात्रा की। रबीन्द्रनाथ टैगोर जी की कविताओं और गीतों से प्रातः कल का माहौल बहुत ही सौम्य हो गया।

आये हुए अतिथियों के साथ – साथ पार्क में सुबह की सैर और व्यायाम करने आये हुए लोगो ने भी इस का भरपूर आनंद उठाया।

Share