नोएडा के पूर्व विभागीय मजिस्ट्रेट दुर्गा शक्ति नागपाल के जीवन पर बन रही है बायोपिक

 

टेन न्यूज नेटवर्क

 

नोएडा(01–05–2022): दुर्गा शक्ति नागपाल 2013 में नोएडा की विभागीय मजिस्ट्रेट रही है 2013 में दुर्गा शक्ति नागपाल काफी चर्चा में रही है। दुर्गा शक्ति नागपाल कई कारणों से चर्चा में रही है उनमें से प्रमुख कारण है रेत माफिया का विरोध करना जिसके ऊपर अब उनकी बायोपिक बनने जा रही है।

 

दुर्गा शक्ति नागपाल पर बन रही है बायोपिक

2013 में दुर्गा शक्ति नागपाल नोएडा की विभागीय मजिस्ट्रेट पद पर तैनात थी उस समय दुर्गा शक्ति नागपाल अपने कार्य को लेकर काफी चर्चा में बनी रहती थी और उस समय नोएडा क्षेत्र में रेत माफियाओं का बोलबाला हुआ करता था और दुर्गा शक्ति नागपाल हमेशा रेत माफियाओं के विरोध में रहती थी वर्ष 2013 में दुर्गा शक्ति नागपाल ने गौतम बुद्ध नगर क्षेत्र में रेत खनन माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की थी।

 

 

उन्होंने रेत खनन माफियाओं के खिलाफ बड़े ही सख्त कदम उठाए थे जिसके बाद उत्तर प्रदेश में ही नहीं पूरे राष्ट्रीय स्तर पर रेत माफियाओं के ऊपर सख्ती की जाने लगी।

 

दुर्गा शक्ति नागपाल के ऊपर लगभग नौ साल बाद एक बायोपिक बनने जा रही है। एक सेवारत अधिकारी के ऊपर बायोपिक बनने जा रही है दुर्गा नागपाल 36 साल की है अभी उत्तर प्रदेश कैडर के 2009 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा आईएएस अधिकारी हैं अब इनके जीवन पर जो फ़िल्म बनने जा रही है यह बायोपिक सुनील लेखपाल के द्वारा बनाई जा रही है।

Share