भाजपा के 42वें स्थापना दिवस पर पार्टी कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल

टेन न्यूज नेटवर्क

दादरी(06/04/2022): दादरी विधायक तेजपाल नागर और समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा का 42 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। जानकारी के लिए बता दूं कि आज भारतीय जनता पार्टी अपना 42 वां स्थापना दिवस मना रही है और इसी मौके पर भारतीय जनता पार्टी ने बड़े स्तर पर कई कार्यक्रम आयोजित किए हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पार्टी ने स्थापना दिवस पर आज भाजपा कार्यकर्ता ,मंत्रियों, सांसदों, विधायकों को 10 बजे संबोधित किया

इसी कड़ी में आज दादरी में समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा का स्थापना दिवस बहुत ही धूमधाम से मनाया। उसके बाद दादरी विधायक तेजपाल नागर एवं समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुना गया और उसके बाद समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के ध्वज को भी फहराया।

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में क्या कहा?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 42 स्थापना दिवस पर अपने सभी कार्यकर्ता, सांसदों, विधायकों को संबोधित करते हुए कहा कि तीन चार पीढ़ियों ने खुद को खपाकर कर भाजपा को यशस्वी पार्टी बनाया है इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा एक भारत श्रेष्ठ भारत के मंत्र पर चल रही है। चार राज्यों में बीजेपी की डबल इंजन की सरकार लोटी है उन्होंने कहा कि भाजपा स्थापना दिवस इस बार तीन कारणों से अहम है पहला कारण देश की आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं दूसरा कारण तेजी से बदलती हुई वैश्विक परिस्थितियां भी है और तीसरा भारत के लिए नए अवसर लगातार आ रहे हैं ।

Share