पुलिस कमिश्ररेट गौतमबुद्धनगर में 01 निरीक्षक 05 उपनिरीक्षक व 04 मुख्य आरक्षी हुए सेवानिवृत्त।

टेन न्यूज नेटवर्क
नोएडा (01/04/2022): दिनांक 31.03.2022 को दोपहर 02.00 बजे कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर से 10 अधि0/कर्म0गण को सेवानिवृृत्ति पर प्रस्थान करने से पूर्व सम्मानित/विदाई समारोह हेतु पुलिस लाईन के सम्मेलन कक्ष में एकत्रित किया गया। सहायक पुलिस आयुक्त, लाईन द्वारा सेवानिवृत्त अधि0/कर्म0गणों के परिवारों के सदस्यों का विदाई समारोह में एकत्रित होने पर हार्दिक अभिनन्दन किया गया।

पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर द्वारा सभी सेवानिवृत्त अधि0/कर्म0गणों निरीक्षक फरमूद अली पुंडीर, 1. उ0नि0 देवेन्द्र सिंह 2. इंद्रवीर सिंह 3. उ0नि0 राजपाल सिंह 4. उ0नि0‌ देवव्रत 5. उ0नि0 खुशी राम (एच्छिक) व 1. मुख्य आरक्षी0 नरेश पाल 2. मुख्य आरक्षी पवन कुमार 3. मुख्य आरक्षी गुरदेव सिंह 4. मुख्य आरक्षी श्री मामराज सिंह के सेवा विवरण एवं उनके द्वारा किये गये उत्कृष्ट कार्यो पर प्रकाश डाला गया।

तत्पश्चात पुलिस कमिश्नर द्वारा सेवानिवृत्त अधि0/कर्म0गण को सम्मान स्वरूप माला पहनाकर उपहार भेंट किये गये। पुलिस विभाग में लम्बी अवधि तक सेवा सकुशल पूर्ण करने पर बधाई दी गयी तथा अपने सेवाकाल के दौरान अपने परिवार के साथ विशेष अवसरों पर भी साथ न रहने पर जो कमियां परिवार ने महसूस की है उनको अब अपने परिवार के साथ रहकर उनका आनन्द उठाया जाए तथा सेवानिवृत्त होने वाले सभी अधि0/कर्म0गणों को भविष्य में किसी भी प्रकार की कोई विभागीय/पारिवारिक परेशानी होती है तो हमारे द्वारा उसका हर संभव निदान कराया जायेगा।

विदाई समारोह के समय भारती सिंह, अपर पुलिस आयुक्त, मुख्यालय, डॉ0 मीनाक्षी कात्यायन, पुलिस उपायुक्त, मुख्यालय, इलामारन जी0, अपर पुलिस उपायुक्त, मुख्यालय, आषुतोष द्विवेदी, स्टॉफ ऑफीसर (पुलिस आयुक्त), अंकिता शर्मा, सहायक पुलिस आयुक्त, लाईन एवं विक्रम सिंह, प्रतिसार निरीक्षक प्रथम एवं अब्दुल रशीद खान, प्रतिसार निरीक्षक द्वितीय उपस्थित रहे।

विदाई समारोह के पश्चात् सेवानिवृत्त अधि0/कर्म0गणों के परिवारों को सूक्ष्म जलपान के पश्चात् विदा किया गया।

Share