रविंद्र प्रमुख को रालोद ने दी पश्चिमी उत्तरप्रदेश के सचिव पद की जिम्मेदारी, पार्टी आलाकमान ने जताया भरोसा

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (22/02/2022): ग्रेटर नोएडा के अल्फा सेक्टर में रहने वाले रविन्द्र प्रमुख को रालोद ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सचिव पद की जिम्मेदारी दी है।

रविन्द्र प्रमुख बुलंदशहर के लखावटी के ब्लॉक प्रमुख रह चुके हैं। वह मूलरूप से बुलंदशहर के रहने वाले हैं। लेकिन लंबे समय वह से अल्फा सेक्टर में रह रहे हैं।

उनकी नियुक्ति पार्टी के अध्यक्ष जंयत चौधरी के निर्देश पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ यशवीर सिंह ने की है।

पश्चिमी उत्तर में रालोद के सचिव की शपथ लेने के बाद रविन्द्र प्रमुख ने कहा कि पार्टी की नीतियों को जनजन तक पहुंचाने का काम किया जाएगा। और किसानों की सम्स्मयाओ को उठाकर उनका हल कराया जाएगा।

Share