यमुना प्राधिकरण में 73वें गणतंत्र दिवस पर हुआ कार्यक्रम

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (26/01/22) आज यमुना प्राधिकरण में 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्राधिकरण की प्रभारी मुख्य कार्यपालक अधिकारी मोनिका रानी ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। उपस्तिथ लोगों को संविधान की शपथ दिलायी। अपने सम्बोधन में गणतंत्र को प्राप्त करने में की गई कुर्बानियो और इसके मायने के बारे में विस्तार से बताया साथ ही संविधान में वर्णित कर्तव्यों के पालन पर ज़ोर दिया।अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी रविंद्र सिंह ने गणतंत्र की शुभकामना देते हुए सविंधान को पढ़ने और उसपर मनन करने का आह्वान करते हुए अपने कार्य को मनोयोग और जनहित में करने के लिए कहा।


इस अवसर पर विशेष कार्यधिकारी शैलेन्द्र भाटिया ने स्वतंत्रता और गणतंत्र की प्राप्ति के इतिहास की व्यापक जानकारी के साथ साथ स्वतंत्रता संग्राम के विभिन्न पड़ावों और और 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू होने और इसके विकास क्रम की जानकारी दी। श्री भाटिया ने बताया की गत 75 सालों में भारत द्वारा स्वास्थ्य उपलब्धि, खाद्यान्न उपलब्धि, अंतरिक्ष विज्ञान में उपलब्धि, मानव विकास में उपलब्धि, निष्पक्ष चुनाव और सफल जनतंत्र की उपलब्धि, भारतीय सेना की उपलब्धि, कंप्यूटर और डिजिटल में उपलब्धि,भारतीयों की विदेशों में उपलब्धि आदि हमें गर्व करने का अवसर देते है।इन्होंने जेवर एयरपोर्ट, फ़िल्म सिटी की स्थापना से इस क्षेत्र में होने वाले आगामी विकास की भी चर्चा की।

Share