विक्रमादित्य फाउंडेशन एवं वी सेव फाउंडेशन ने गरीब महिलाओं की करायी स्वास्थ्य जांच

Greater Noida (03/01/2022): विक्रमादित्य फाउंडेशन एवं वी सेव फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में विक्रमादित्य फाउंडेशन के प्रोजेक्ट ‘मिशन परी’ के तहत आज गरीबी रेखा के नीचे जीवनयापन करने वाली महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच कराई। इसके साथ ही महिलाओं को माहवारी से सम्बंधित सफाई के प्रति जागरूकता के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन कासना स्थित बस्ती में किया गया। डॉ अपूर्वा अस्थाना ने महिलाओं को माहवारी से संबंधित विषय पर जानकारी दी एवं उनकी समस्त सवालों का जवाब देकर उनकी समस्याओं का समाधान किया।

विक्रमादित्य फाउंडेशन एवं वी सेव फाउंडेशन ने मिलकर लगभग 150 महिलाओं को हाइजीन किट व सैनिटरी पैड वितरित किये।पंकज, शैंकी भाटी, पूजा, पूर्वांशा, श्रुति भाटी व खुशबू ने वितरण किया व कार्यक्रम को सफल बनाया। कवयित्री व समाज सेविका अंजली शिशोदिया मुख्य अतिथि रहीं। डॉ संध्या तरार ने कार्यक्रम का संचालन किया व विशिष्ट अतिथियों को धन्यवाद दिया।

कार्यक्रम में कासना बस्ती की सभी महिलाओं ने भाग लिया व डॉ अपूर्वा अस्थाना से अपनी समस्या साझा की।

Share