यमुना प्राधिकरण में 74वे स्वतंत्रता दिवस

आज यमुना प्राधिकरण में 74वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ अरुण वीर सिंह ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इन्होंने अपने सम्बोधन में स्वतंत्रता को प्राप्त करने में की गई कुर्बानियो और इसके मायने के बारे में विस्तार से बताया। इन्होंने वर्तमान कोरोना महामारी के समय आयी समस्या को अवसर में बदलने के लिए प्राधिकरण द्वारा निवेश और औद्योगिक विकास के लिए किए गए प्रयासों की चर्चा की.अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी रवींद्र सिंह ने स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान की चर्चा के साथ आत्मनिर्भारता पर ज़ोर दिया।इस अवसर पर विशेष कार्यधिकारी शैलेन्द्र भाटिया ने स्वतंत्रता प्राप्ति के इतिहास की व्यापक जानकारी दी। 1757 के प्लासी युद्ध से लेकर, 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम तक एवं 1857 से 1947 तक के स्वतंत्रता संग्राम के विभिन्न पड़ावों और इसके इतिहास क्रम की जानकारी दी। श्री भाटिया ने गत 74सालों में भारत द्वारा स्वास्थ्य उपलब्धि, खाद्यान्न उपलब्धि, अंतरिक्ष विज्ञान में उपलब्धि, मानव विकास में उपलब्धि, निष्पक्ष चुनाव और सफल जनतंत्र की उपलब्धि, भारतीय सेना की उपलब्धि, कंप्यूटर और डिजिटल में उपलब्धि,भारतीयों की विदेशों में उपलब्धि आदि के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर कोरोना से बचाव और रोकथाम के लिए उल्लेखनीय प्रशासनिक प्रबंधन करने के लिए विशेष कार्याधिकारी और मुख्य नोडल अधिकारी कोविड शैलेंद्र भाटिया को कोरोना योद्धा सम्मान से सम्मानित किया गया. चिकित्साधिकारी डा राहुल, प्रबंधक एम एन तिवारी के साथ 19 अन्य सफ़ाई पर्यवेक्षक और सफ़ाई कर्मियों को उनके द्वारा कोविड के रोकथाम के लिए किए गए कार्यों हेतु कोरोना योद्धा सम्मान से सम्मानित किया गया.

Share