ग्रेटर नोएडा : पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या करने वाले पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर कस्बे में रहने वाली एक महिला की बीती एक नवम्बर को हुई हत्या के मामले में पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार कर उसके पास से हत्या में प्रयुक्त छुरी और खून से सने कपड़े बरामद किये हैं। एसपी (ग्रामीण) रणविजय सिंह ने आज बताया कि एक नवंबर को सूरजपुर कस्बे में रहने वाली फूल माला अपने घर पर लहूलुहान अवस्था में मिली।
उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि मामले की जांच कर रही पुलिस ने आज मृतका के पति संजीव उर्फ संजय को गिरफ्तार किया है। सिंह के अनुसार, पूछताछ के दौरान संजीव ने पुलिस को बताया कि उसने पत्नी के अवैध संबंधों के चलते उसकी सब्जी काटने वाली छुरी से हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने संजीव के पास से छुरी और खून से सने कपड़े बरामद किये हैं।
Share