डीपीएस ग्रेटर नोएडा में आनंदोत्सव में भाषा से संबंधित प्रतियोगिताओं का किया गया आयोजन

हमारा विद्यालय प्रतिवर्ष हिंदी और संस्कृत भाषा के संवर्धन तथा विकास के लिए ‘प्रेमचंद की विरासत’ के रूप में भाषा-पर्व का आयोजन करता है| इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए इस बार भी प्राचार्या ‘श्रीमती रेणु चतुर्वेदी’ के अनुभवी, योग्य तथा रचनात्मक निर्देशन में दिनांक– 07।08।2019 को आनंदोत्सव – 2019(हिंदी एवं संस्कृत भाषा के आनंद का पर्व) का आयोजन किया गया। जिसमें भाषा से संबंधित अंतर्विद्यालयीय अनेक प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया| प्रतियोगिताओं में 18 विद्यालयों के लगभग 286 प्रतिभागियों ने भाग लिया था। सभी प्रतियोगिताओं का मूल्यांकन योग्य, अनुभवी तथा निरक्षीरविवेकी निर्णायक मंडल द्वारा प्रतियोगितानुसार मौलिकता, भाषा, उच्चारण, सुर–लय–ताल, विषयवस्तु, रचनात्मकता, प्रस्तुतीकरण एवं समग्र प्रभाव के आधार पर किया गया । प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार से हैं :–
1• ‘रचें गीत, बनाएँ धुन’ प्रतियोगिता –
प्रथम स्थान – डी. पी. एस. इंदिरापुरम
द्वितीय स्थान – डी. पी. एस. ग्रेटर नोएडा
2• स्वरचित कविता लेखन एवं प्रस्तुतीकरण प्रतियोगिता –
प्रथम स्थान – डी. पी. एस. ग्रेटर नोएडा
द्वितीय स्थान – डी. पी. एस. रोहिणी
3• संस्कृत–विज्ञापन–प्रस्तुतीकरण–प्रतियोगिता –
प्रथम स्थान – डी. पी. एस. बुलंदशहर
द्वितीय स्थान – डी. पी. एस. ग्रेटर नोएडा
4• संस्कृत–सूक्त्याधारित–पोस्टर–निर्माण–प्रतियोगिता –
प्रथम स्थान – डी. पी. एस. मथुरा रोड
द्वितीय स्थान – डी. पी. एस. ग्रेटर नोएडा
5• हस्तलिखित हिंदी पत्रिका निर्माण प्रतियोगिता –
प्रथम स्थान – डी. पी. एस. इंदिरापुरम
द्वितीय स्थान – डी. पी. एस. इंटरनैशनल साकेत

विश्वास है, भविष्य में भी इस प्रकार भाषा–पर्व का आयोजन होता रहेगा| जिससे विद्यार्थियों की भाषायी क्षमता का पूर्ण विकास हो सकेगा |

Share