ईकोटेक पुलिस ने एक किलो अवैध गांजे के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

आए दिन बदमाशों और अवैध तस्करी करने वाले लोगों पर लगाम कसने के लिए पुलिस की ओर से लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में ईकोटेक – 3 पुलिस ने गांजा तस्कर को एक किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया है।
ईकोटेक – 3 की थाना प्रभारी निरिक्षण अनीता चौहान ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में ज़िले में बदमाशों की धरपकड़ के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि न्यू हॉलैंड कंपनी के पास सड़क पुख्ता से एक किलो अवैध गांजे के साथ शाहजान शेख पुत्र मुबारक शेख निवासी पश्चिम बंगाल को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार किया गया अभियुक्त फिलहाल थाना बिसरख क्षेत्र के ऐमनाबाद गाँव में रह रहा था और अवैध गांजे की तस्करी कर रहा था। पुलिस को इसकी सूचना मिली तो तुरंत कार्यवाही करते हुए एक किलो गांजे के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
Share