विधायक ने सुनी समस्याएं, कहा अधिकारी भ्रष ्टाचार की आदतें छोड दें

जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने ऊंची दनकौर में गांव की समस्याओं के निवारण हेतु नागरिकों से मुलाकात की जहां बिजली विभाग और विकास से सम्बन्धित अनेकों विभागों की शिकायत संज्ञान में आयी। धीरेन्द्र सिंह ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि ’’विद्युत महकमा या तो अपने भ्रष्टाचार की आदतों की छोड दें, अन्यथा की स्थिति में उन्हें सबक सिखाने के अलावा कोई कार्यवाही शेष बचती नजर नही आयेगी।’’ महिलाओं ने पेंशन व राशन कार्ड सम्बन्धी अनेक समस्यायें विधायक के समक्ष रखी। विधायक जेवर धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि ’’जल्द ही अधिकारियों को जनता के मध्य में बुलाकर, उनकी जबावदेही तय की जायेगी तथा जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए कार्यकर्ताओं की एक टीम बनाकर जनता से जुडे सरकारी महकमों पर अंकुश रखने के लिए पर्यवेक्षण कार्य किया जायेगा।’’ धीरेन्द्र सिंह ने आगे कहा कि ’’हम विधायक नही जनता के सेवक के तौर पर कार्य करना चाहते हैं, सरकार के प्रति जनता में विश्वास बढे, व्यवस्था में लोग यकीन करें, इस नीति पर चलते हुए, कार्य किया जायेगा।’’
विधायक जेवर धीरेन्द्र सिंह ने जहांगीरपुर का दौरा किया, जहां लोगों ने बैंक की स्थापना करवाये जाने के अलावा सभी ने एक स्वर में कहा कि ’’किसानों से सम्बन्धित शुगर मिल जो काफी दिनों से बंद पडी है, उसे चालू करवाया जाये, थाना जहांगीरपुर व उससे जुडे हुये 18 गांवों को वापिस तहसील जेवर से जुडवाने के लिए आग्रह किया। उक्त सभी गांव सन् 2002 में जनपद बुलन्दशहर में पहुॅच गये थे।’’
धीरेन्द्र सिंह, विधायक जेवर, के साथ नीरज गोयल, रघुनन्द शर्मा, वेदप्रकाश गर्ग, ओमप्रकाश, तारा सिंह प्रधान, विजेन्द्र सिंह तालान, सतपाल तालान, मनोज जैन, संजू शर्मा, ब्रजेश शर्मा, धर्मेन्द्र सिवाच, कूलभूषण शर्मा, बाबा श्रीप्रसाद, प्रिंस शर्मा, प्रकाश, भोलू शर्मा, सुशील शर्मा, बाॅबी शर्मा, योगेश अत्री, अरविन्द सिंह, मूलचंद शर्मा, रीपू मीणा, संजय शर्मा, नीरज शर्मा, मौज्जम खांन, नेपाल सिंह, महेश शर्मा, प्रकाश नेता जी, नारथ सिंह, प्रवेन्द्र सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

Share