एक्सप्रेस वे के नजदीक जल्द बनेगी भगवान कृ ष्ण की विशाल प्रतिमा

ग्रेटर नॉएडा- अब लोगो को भगवन श्री कृष्ण जी दर्शन करने के लिए मथुरा जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी अब एक्सप्रेस वे पर ही श्री कृष्ण के दर्शन होंगे। इस के लिए यमुना एक्सप्रेस वे के नजदीक स्थित गौड़ यमुना सिटी में कृष्ण भगवान की सबसे ऊंची प्रतिमा बनने जा रही है। दावा किया जा रहा है यह यूपी वेस्ट की ही नहीं बल्कि भारत की सबसे ऊंची भगवान कृष्ण की प्रतिमा होगी। करीब 3 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से बनने वाली प्रतिमा के लिए गुरुवार को भूमि पूजन किया गया। इसे तैयार होने में करीब डेढ़ साल लगेंगे। इसकी जमीन से ऊंचाई 135 फीट होगी। इस बारे में गौड़ ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर मनोज गौड़ का कहना है कि भगवान श्री कृष्ण की अब तक जितनी भी बड़ी प्रतिमाएं हैं, वे मथुरा में हैं। उनके दर्शन के लिए हर साल लाखों लोग यमुना एक्सप्रेस वे से होकर गुजरते हैं। इस प्रतिमा के बनने से क्षेत्र को नई पहचान मिलेगी।

Share