विजय दशमी पर धूमधाम से मनाई गई रामलीला, रावण और कुंभकर्ण का पुतला दहन

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (13 अक्टूबर 2024): श्री आदर्श रामलीला कमेटी ने सूरजपुर में 12 अक्टूबर को विजय दशमी का पर्व धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर दोपहर तीन बजे से रामलीला का मंचन शुरू हुआ, जिसमें दर्शकों की बड़ी संख्या उपस्थित रही।

कार्यक्रम की शुरुआत आरती से हुई, उसके बाद राम और रावण के बीच भव्य युद्ध का मंचन किया गया। राम ने अपने धनुष से रावण की नाभि में तीर मारा, जिससे रावण का अंत हुआ। इस समारोह में 65 फुट के रावण और 60 फुट के कुम्भकर्ण के पुतले जलाए गए, जिससे बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश मिला। मीडिया प्रभारी पंडित कर्मवीर आर्य ने बताया कि 12 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे से दर्शक रामलीला मंचन एवं स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम को देखने भारी तादाद में पहुंचे। उन्होंने रामलीला के कलाकारों की खूब सराहना की।

रामलीला के अध्यक्ष सतवीर भाटी ने बताया कि मेला और रामलीला का मंचन 13 अक्टूबर तक चलेगा। जिसमें प्रभु श्री राम की अवध वापसी से लेकर भारत मिलाप तक का मंचन होगा।दर्शकों के लिए विशेष रूप से आकर्षक झूले और स्वादिष्ट व्यंजन उपलब्ध हैं। महासचिव सत्यपाल शर्मा ने कहा कि यह कार्यक्रम भारतीय संस्कृति की समृद्धि का प्रतीक है।

मेले की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस प्रशासन की मदद ली गई है। कार्यक्रम में शामिल कई प्रमुख पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

रामलीला मंचन में मुख्य रूप से अध्यक्ष सतवीर भाटी, डॉ धनीराम देवघर, भूदेव शर्मा, मूलचंद शर्मा, महासचिव सत्यपाल शर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने रामलीला मंचन का आनंद लिया, जिससे इस आयोजन की भव्यता और लोकप्रियता को और बढ़ावा मिला।।

 


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन ग्रेटर नोएडा, ग्रेटर नोएडा वेस्ट, दादरी एवं ज़ेवर की दस महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने Parichowk.com : ग्रेटर नोएडा न्यूज पोर्टल को प्रतिदिन विजिट करे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे । नोएडा क्षेत्र की  विडियो न्यूज़ देखने के लिए टेन न्यूज नोएडा यूट्यूब चैनल को ज़रूर सब्सक्राइब करे।

Share