BJP सदस्यता अभियान में जुटे जिले के बीजेपी कार्यकर्ता , पूरी रिपोर्ट

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (05 सितंबर 2024): गुरूवार, 5 सितंबर को भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) ने अलग अलग मंडलों पर भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान (BJP Membership Drive)का आयोजन किया। जिसमे मुख्य रूप से जिला प्रभारी प्रमोद गुप्ता (Pramod Gupta) ने सूरजपुर मंडल, ग्रेटर नोएडा मंडल, बिसरख मंडल, जेवर मंडल में दौरा कर पार्टी की सदस्यता दिलाई।

जिला प्रभारी प्रमोद गुप्ता ने भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर कहा कि 2 सितंबर से देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) को पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने सदस्यता कराकर शुरूवात की। पहले चरण में जो की 25 सितम्बर तक चलेगा, दूसरा चरण 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक चलेगा और प्रत्येक बूथ पर भाजपा ने 8800002024 टोल फ्री नम्बर पर मिस्ड कॉल करके प्रत्येक बूथ पर कम से कम 200 नये लोगों को सदस्यता दिलाने का कार्य करेंगे। जिससे भाजपा गौतमबुद्ध नगर में ऐतिहासिक सदस्यता करके सदस्य बनाएगी।

जिलाध्यक्ष गजेन्द्र मावी (Gajendra Mavi) ने सदस्यता अभियान चलाते हुए गाँव बिरौंडी के बूथ पर कहा यह भाजपा संगठन महापर्व सदस्यता अभियान है। हम सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जिले के सभी मंडलों में सदस्यता के लक्ष्य को पूरा कर ऐतिहासिक सदस्यता कराएंगे।

इस अवसर पर मुख्यरूप जिला महामंत्री योगेश चौधरी, धर्मेन्द्र कोरी, दीपक भारद्वाज, सेवानन्द शर्मा, मनोज गर्ग, मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य, जिला मंत्री सत्यपाल शर्मा, राजेश ठेकेदार, विशाल कुमार, सुनील सौनक, विनोद पंडित, अशोक शर्मा, अरुण शर्मा, योगेश अग्रवाल, सुभाश शर्मा, वेद शर्मा, ऋषि शर्मा, सतीश शर्मा, कल्याण सिंह, चेतन शर्मा, हरीश आदि दर्जनों मंडल कार्यकर्ता सदस्यता अभियान में उपस्थित रहे।।

 


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन ग्रेटर नोएडा, ग्रेटर नोएडा वेस्ट, दादरी एवं ज़ेवर की दस महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने Parichowk.com : ग्रेटर नोएडा न्यूज पोर्टल को प्रतिदिन विजिट करे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे । नोएडा क्षेत्र की  विडियो न्यूज़ देखने के लिए टेन न्यूज नोएडा यूट्यूब चैनल को ज़रूर सब्सक्राइब करे।

Share