गौतमबुद्ध नगर बीजेपी द्वारा चलाया गया सदस्यता अभियान, पूरी रिपोर्ट

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (23 अगस्त 2024): शुक्रवार, 23 अगस्त को भारतीय जनता पार्टी ने भाजपा जिला कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान जिला कार्यशाला का आयोजन किया। जिसमें मुख्य रूप से जिला प्रभारी प्रमोद गुप्ता रहे। सदस्यता अभियान कार्यशाला कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गजेन्द्र मावी ने कार्यशाला का संचालन जिला महामंत्री योगेश चौधरी ने किया। सदस्यता अभियान कार्यशाला में जिले के जिला इकाई मण्डल प्रभारी मंडलाध्यक्ष मोर्चा प्रकोष्ठ प्रकल्पों के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए ज़िला प्रभारी प्रमोद गुप्ता ने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी राजनीति पार्टी भाजपा ने 2024 भाजपा सदस्यता अभियान के तहत भाजपा को और बड़ा करने के लिये सदस्यता अभियान 1 सितंबर को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा शुरूवात करायेंगे। जो की 25 सितम्बर तक चलेगा दूसरा चरण 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक चलेगा और प्रत्येक बूथ पर भाजपा ने 8800002024 टोल फ्री नम्बर पर मिस्ड कॉल करके प्रत्येक बूथ पर कम से कम 200 नये लोगों को सदस्यता दिलाने का कार्य करेंगे। सदस्यता पार्टी का मूल आधार है सदस्यता सभी वर्गों के बीच जाकर करेंगे और सभी को पार्टी के विषय जानकारी देने का कार्य करेंगे।

 

जिलाध्यक्ष गजेन्द्र मावी ने कहा कि भाजपा संगठन ने महापर्व सदस्यता अभियान की तैयारी को लेकर 24 अगस्त से 25 अगस्त तक सभी मंडलों की सदस्यता अभियान कार्यशाला आयोजित की जायेगी। संगठन सदस्यता अभियान को शहर नगर गाँवों के बूथों पर चलाकर ज़िले के सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पूरा करेंगे।

 

इस अवसर पर मुख्यरूप से दादरी विधायक मास्टर तेजपाल नागर, OBC आयोग सदस्य बिजेंद्र भाटी, जिला महामंत्री योगेश चौधरी, सेवानन्द शर्मा, दीपक भारद्वाज, मनोज गर्ग, धर्मेन्द्र कोरी, किसान मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष तेज़ा गुर्जर, नगरपालिका अध्यक्ष गीता पंडित, राकेश राणा, मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य, रवि जिन्दल, युवा मोर्चा, अध्यक्ष राज नागर, गोविन्द चौधरी, अनिल चौधरी, डॉक्टर अशोक नागर, पूजा गंगानिया, जिला उपाध्यक्ष पवन रावल, सतेंद्र नागर, पवन नागर, जिला मंत्री सत्यपाल शर्मा, गुरुदेव भाटी, विकास चौधरी, रिंकु भाटी, पंकज रावल, पवन त्यागी, महेश शर्मा, मनोज भाटी, संजय भाटी, इन्द्र नागर, सुनील शर्मा, कोट राजीव सिंघल, अमित शर्मा, रजनी तोमर, विमल पुंडीर, विचित्र तोमर, महेन्द्र नागर आदि सैकड़ों कार्यकर्ता सदस्यता अभियान कार्यशाला में उपस्थित रहे।।

 

प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन ग्रेटर नोएडा, ग्रेटर नोएडा वेस्ट, दादरी एवं ज़ेवर की दस महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने Parichowk.com : ग्रेटर नोएडा न्यूज पोर्टल को प्रतिदिन विजिट करे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे । नोएडा क्षेत्र की  विडियो न्यूज़ देखने के लिए टेन न्यूज नोएडा यूट्यूब चैनल को ज़रूर सब्सक्राइब करे।

Share