अखिल भारतीय मैथिल ब्राह्मण महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न, पं रामदेव भारद्वाज बने अध्यक्ष

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (19 अगस्त 2024): अखिल भारतीय मैथिल ब्राह्मण महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का चुनाव गोवर्धन परिक्रमा मार्ग स्थित धर्मशाला में संपन्न हुआ। जिसमें कोसीकला निवासी पंडित रामदेव भारद्वाज को सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं उत्तर प्रदेश गौतमबुद्ध नगर, सूरजपुर निवासी पंडित सत्यपाल पाराशर को राष्ट्रीय महासचिव सर्वसम्मति से चुना गया। रविवार को परिक्रमा मार्ग स्थित रामेश्वर कुंज कोकिलावन वाली धर्मशाला में हरप्रसाद शर्मा सिनिसिनी की अध्यक्षता में चुनाव संपन्न हुआ।

सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ श्री गणेश का पूजन कर किया गया। उसके पश्चात तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेंद्र कुमार शर्मा ने कार्यकारणी सहित अपने पद से इस्तीफा सौंपा। उसके बाद नवीन जिम्मेदारी के लिए मैथिल ब्राह्मण समाज के उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान से अध्यक्ष पद के लिए तीन आवेदकों ने दावेदारी की। उसके बाद सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में आम सहमति से आगामी दो वर्ष छह माह के लिए पं रामदेव भारद्वाज को राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर सूरजपुर निवासी पं सत्यपाल शर्मा एडवोकेट को महामंत्री एवं पांच वर्ष के लिए पं सुरेशचंद शर्मा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष निर्वाचित किया गया। यह निर्णय लिया कि ढाई वर्ष के बाद सत्यपाल शर्मा को राष्ट्रीय अध्यक्ष इवेंट रामदेव शर्मा को महामंत्री बनाया जाएगा।

सभापति हरप्रसाद शर्मा, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मूलचंद शर्मा, योगेंद्र कुमार शर्मा ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण कराई। इस अवसर पर ब्रह्म कीर्ति रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जुगेंद्र भारद्वाज, दाऊजी ठेकेदार, उप्र अध्यक्ष छत्रपाल व्यास, हरियाणा छत्रपाल मिश्रा, जगन्नाथ शर्मा, पं रूपकिशोर उपमन्यु, पं भूदेव प्रसाद शर्मा, खेमचंद पटवारी, पूर्व महासचिव जयदेव शर्मा, चेतनस्वरूप शर्मा, देवदत्त शर्मा, इंजी मनोज कुमार शर्मा, आकाश शर्मा, श्रीराम शर्मा, जगदीश प्रभाकर, ओमप्रकाश शर्मा, रमनलाल उपमन्यु, देवीचरण शर्मा, सोनू झा, राजेश, सुमित शर्मा, वीरपाल मिश्रा आदि उपस्थित रहे।।

 


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन ग्रेटर नोएडा, ग्रेटर नोएडा वेस्ट, दादरी एवं ज़ेवर की दस महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने Parichowk.com : ग्रेटर नोएडा न्यूज पोर्टल को प्रतिदिन विजिट करे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे । नोएडा क्षेत्र की  विडियो न्यूज़ देखने के लिए टेन न्यूज नोएडा यूट्यूब चैनल को ज़रूर सब्सक्राइब करे।

Share