ग्रेनो वेस्ट सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक

ग्रेनो बेस्ट सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक 18 अगस्त 2024, रविवार को समिति के कार्यालय, डी-235, सेक्टर 3, ग्रेटर नोएडा वेस्ट पर आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष श्री विनोद कसाना ने की, और संचालन महामंत्री श्री प्रमोद कुमार प्रजापति ने किया। बैठक में कोर कमेटी के सभी सदस्यों का परिचय और स्वागत किया गया।

बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष चौधरी उदयवीर सिंह ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि सभी सदस्य ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के अध्यक्ष से मिलकर समस्याओं का समाधान करवाएंगे। इसके अतिरिक्त, सभी ब्लॉकों की रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन को साथ लेकर और हाई राइज बिल्डर फ्लैट्स से संपर्क कर उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

बैठक में श्री श्याम सिंह चौधरी, श्री सुधीर त्यागी, सुरेश शर्मा, महावीर शर्मा, पप्पू भाटी, रविंदर भाटी, मंतवीर एडवोकेट, श्री ओम सिंह पवार, डॉक्टर शैलेंद्र प्रजापति, बलराज सिंह विधूड़ी, चौधरी गजराज सिंह, हेमराज सिंह सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे और अपने विचार साझा किए।

Share