Greater Noida में डॉक्टरों का प्रदर्शन जारी, अनिश्चितकाल के लिए OPD सेवा बंद

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (17 अगस्त 2024): राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा (Noida ) व ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) में भी डॉक्टरों ने हड़ताल शुरू कर दिया है। डॉक्टरों का प्रदर्शन कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (RG Kar Medical College & Hospital) में एक रेजिडेंट डॉक्टर के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या की घटना के विरोध में की जा रही है। डॉक्टरों ने इस घटना के खिलाफ नाराजगी जताते हुए OPD सेवाओं को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया है। इसके साथ ही, ग्रेटर नोएडा के GIMS में रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन ने भी परी चौक (Pari Chowk) पर इस प्रकरण के खिलाफ हड़ताल शुरू कर दी है।

इस हड़ताल का मुख्य उद्देश्य अस्पतालों में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर ठोस इंतजाम करना है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) के आह्वान पर पूरे देश के डॉक्टर आज एकजुट हो गए हैं। डॉक्टरों का कहना है कि गौतमबुद्ध नगर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति बेहतर है, लेकिन वे चाहते हैं कि हर अस्पताल के अंदर डॉक्टरों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

हड़ताल के दौरान डॉक्टरों ने “वी वांट जस्टिस” जैसे नारे लगाए। उन्होंने कहा कि यह हड़ताल सिर्फ एक शुरुआत है और यदि उनकी मांगों को सरकार और प्रशासन द्वारा स्वीकार नहीं किया जाता है, तो यह संघर्ष आगे भी जारी रहेगा। डॉक्टरों ने इस घटना की गहराई से जांच की मांग की है और अस्पतालों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम करने की आवश्यकता को प्रमुखता से उठाया है।

 

इस हड़ताल के चलते अस्पतालों में इलाज की सेवाओं पर असर पड़ा है, और मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि वे चिकित्सा सेवाओं में बाधा नहीं चाहते, लेकिन सुरक्षा को लेकर उनका सख्त रुख स्पष्ट है। उन्होंने यह भी चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं होती, तो हड़ताल और व्यापक हो सकती है।।

 


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन ग्रेटर नोएडा, ग्रेटर नोएडा वेस्ट, दादरी एवं ज़ेवर की दस महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने Parichowk.com : ग्रेटर नोएडा न्यूज पोर्टल को प्रतिदिन विजिट करे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे । नोएडा क्षेत्र की  विडियो न्यूज़ देखने के लिए टेन न्यूज नोएडा यूट्यूब चैनल को ज़रूर सब्सक्राइब करे।

Share