“एक पेड़ माँ के नाम” थीम के तहत यमुना प्राधिकरण ने किया पौधारोपण, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (20 जुलाई 2024): उत्तर प्रदेश शासन (Uttar Pradesh Government) द्वारा निर्धारित वर्ष 2024-25 में वृक्षारोपण जन महोत्सव के अर्न्तगत 36.50 करोड पौधे लगाये जाने का लक्ष्य पूरे प्रदेश में रखा गया है। जिसके लिए यमुना प्राधिकरण (Yamuna Authority) को वर्ष 2024-25 में जून 69100 पौधे लगाये जाने का लक्ष्य दिया गया है। जिसके सापेक्ष आज शनिवार, 20‌ जुलाई को यमुना प्राधिकरण के क्षेत्र में कुल 58735 पौधों का रोपण किया गया।

यमुना प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ अरूणवीर सिंह (CEO Dr. Arunveer Singh) द्वारा सैक्टर 18 के पॉकेट 2 बी के पार्क में प्रातः 8:30 बजे वृक्ष लगाकर वृक्षारोपण जन महोत्सव कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। यमुना प्राधिकरण आज शनिवार को एक दिन में 58735 पौधों का रोपण किया गया। जिसमें नीम जामुन पीपल, पिलखन, गुलमोहर चकरेसिया, बरगद, चम्पा, अशोक आदि पौधे लगाये गये है। इस वर्ष राष्ट्रीय थीम “एक पेड माँ के नाम”, “पेड लगाओ पेड बचाओ” रखी गयी है। यमुना प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी कपिल सिंह एवं अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी विपिन कुमार जैन ने भी वृक्षारोपण किया।

इस अवसर पर शैलेन्द्र भाटिया (विशेष कार्याधिकारी), शैलेन्द्र कुमार सिंह (विशेष कार्याधिकारी), राजेश कुमार (विशेष कार्याधिकारी), ऐ० के० सिंह महाप्रबन्धक (परियोजना), विशम्बर बाबू महाप्रबन्धक (वित्त), अशोक कुमार उप महाप्रबन्धक (वित्त), पी.पी. सिंह वरिष्ठ परियोजना अधिकारी, राजेन्द्र सिंह भाटी उप नहाप्रबन्धक (परियोजना), नन्द किशोर (वरि० स्टाफ आफिसर) एंव आनन्द मोहन सिंह उप निदेशक (उद्यान) एवं प्राधिकरण के समस्त अधिकारी, कर्मचारी एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।।

 

प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन ग्रेटर नोएडा, ग्रेटर नोएडा वेस्ट, दादरी एवं ज़ेवर की दस महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने Parichowk.com : ग्रेटर नोएडा न्यूज पोर्टल को प्रतिदिन विजिट करे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे । नोएडा क्षेत्र की  विडियो न्यूज़ देखने के लिए टेन न्यूज नोएडा यूट्यूब चैनल को ज़रूर सब्सक्राइब करे।

Share