Greater Noida में तीन जगह हुए सड़क हादसे ने पूरे इलाके में मचाया कोहराम

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (12 जुलाई 2024): ग्रेटर नोएडा से सड़क हादसों की खबर सामने आई है। बता दें कि बीती रात से और आज शुक्रवार को थाना जेवर क्षेत्र में तीन सड़क हादसे हो गए जिसमें 6 लोग घायल हो गए। तीन हादसे की खबर से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पुलिस भी तीन हादसे पर मौके पर पहुंची है।

मिली जानकारी अनुसार थाना जेवर क्षेत्र में तीन जगहों पर तीन सड़क हादसे हुए। पहला हादसा दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे के नीचे यमुना एक्सप्रेसवे पर एक कार और बस की टक्कर होने से हुआ और जिसमें 4 लोग घायल हो गए। वही दूसरा हादसा पलवल मार्ग पर यमुना पुल के पास अज्ञात वाहन द्वारा बाइक सवार को टक्कर मारने से हुआ। जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। साथ ही तीसरा हादसा यमुना एक्सप्रेसवे के जेवर टोल प्लाजा पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मारने से हुआ। जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। सभी घायलों का अस्पताल में भर्ती कराया गया और जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस तीन सड़क हादसे पर कार्रवाई कर रही है।

 


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन ग्रेटर नोएडा, ग्रेटर नोएडा वेस्ट, दादरी एवं ज़ेवर की दस महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने Parichowk.com : ग्रेटर नोएडा न्यूज पोर्टल को प्रतिदिन विजिट करे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे । नोएडा क्षेत्र की  विडियो न्यूज़ देखने के लिए टेन न्यूज नोएडा यूट्यूब चैनल को ज़रूर सब्सक्राइब करे।

Share