शक्ति वंदन कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद डॉ महेश शर्मा

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (07 मार्च 2024): बुधवार, 6 मार्च को पूर्व केंद्रीय मंत्री, गौतमबुद्ध नगर के मौजूदा सांसद एवं आगामी लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी प्रत्याशी डॉक्टर महेश शर्मा शिवालिक वाटिका, सूरजपुर में शक्ति वंदन कार्यक्रम में शामिल हुए। शक्ति वंदन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि सांसद डॉक्टर महेश शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश की नारी शक्ति को नई पहचान मिल रही है। नारी शक्ति अधिनियम से संसद में 33 प्रतिशत भागीदारी से नारी शक्ति का और अधिक आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण होगा।

आगे सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाना है और अबकी बार 400 पार करना है। उसके लिए ज़्यादा से ज़्यादा मतदान करें। उन्होंने स्वयं को वोट देने के लिए सभी मतदाताओं से अपील भी की।

इस अवसर पर मुख्य रूप से ज़िला उपाध्यक्ष सेवानंद शर्मा, ज़िला महामंत्री मनोज गर्ग, मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्या, कार्यक्रम संयोजक अर्पणा त्रिपाठी, ज़िला मंत्री सत्यपाल शर्मा, दर्शाना सिंह सहित नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में सैकड़ों नारी शक्ति उपस्थित रही।।

 

प्रिय पाठकों, प्रतिदिन ग्रेटर नोएडा की सभी महत्वपूर्ण एवं अहम खबरों को पढ़ने के लिए Parichowk.com : ग्रेटर नोएडा न्यूज पोर्टल एवं संबंधित विडियोज देखने के लिए टेन न्यूज नोएडा यूट्यूब चैनल विजिट करें, साथ ही न्यूज पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब अवश्य करें।।

Share